फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Firecrackers will not be allowed on trains: GRP has prepared a security plan

ट्रेन से नहीं ले जा सकेंगे पटाखे: जीआरपी ने तैयार किया सुरक्षा प्लॉन, भीड़ से निपटने के लिए कसा जाएगा शिकंजा

Sun, 21 Sep 2025 06:23 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 21 Sep 2025 06:23 PM IST
सार

प्लेटफार्म पर फोर्स के अलावा ट्रेनों में स्कॉट बढ़ाई जाएगी। ड्यूटी पर तैनात स्कॉट कर्मियों की क्रॉस चेकिंग के लिए कंट्रोल रूम से वीडियो कॉलिंग के साथ नाइट अफसर फोन के जरिये लोकेशन ट्रेस करेंगे।

विज्ञापन
Firecrackers will not be allowed on trains: GRP has prepared a security plan
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

झांसी। त्योहार पर ट्रेनों में भीड़-भाड़ को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा के लिए राजकीय रेलवे पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं। दीपावली पर ट्रेनों में विस्फोटक सामग्री या पटाखा आदि ले जाने पर रोक लगाने के साथ ही अपराधियों पर शिकंजा कसा जाएगा। प्लेटफार्म पर फोर्स के अलावा ट्रेनों में स्कॉट बढ़ाई जाएगी। ड्यूटी पर तैनात स्कॉट कर्मियों की क्रॉस चेकिंग के लिए कंट्रोल रूम से वीडियो कॉलिंग के साथ नाइट अफसर फोन के जरिये लोकेशन ट्रेस करेंगे।
विज्ञापन


दुर्गा पूजा, दशहरा व दीपावली के मौकों पर ट्रेनों में भीड़ बढ़ जाती है। एसपी रेलवे विपुल कुमार श्रीवास्तव ने प्लेटफार्म से लेकर ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था सख्त रखने के लिए ड्यूटी लगाई है। आरपीएफ के साथ समन्वय बनाकर प्लेटफार्म एवं सर्कुलेटिंग एरिया में लगातार चेकिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन


रेलवे एसपी विपुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दशहरा-दीपावली पर ट्रेनों के जरिये विस्फोटक सामग्री/पटाखा के परिवहन पर पाबंदी रहेगी। ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए अराजक तत्वों पर नजर रखी जाएगी। ड्यूटी पर तैनात जीआरपी कर्मियों की क्रॉस चेकिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed