{"_id":"62377ca7c31bee77707b6c5f","slug":"fire-raining-in-march-jhansi-was-the-hottest-tempereture-crossed-39-degree-celsius-these-are-top-10-districts-of-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्च में ही बरस रही है आग: सबसे गर्म झांसी, पारा 39 के पार, ये हैं यूपी के टॉप-10 जिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्च में ही बरस रही है आग: सबसे गर्म झांसी, पारा 39 के पार, ये हैं यूपी के टॉप-10 जिले
Mon, 21 Mar 2022 12:42 AM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: सुशील कुमार
Updated Mon, 21 Mar 2022 12:42 AM IST
सार
झांसी में मार्च में ही अप्रैल जैसी गर्म पड़ने लगी है। गर्म हवा भी चलनी शुरू हो गई है। ऐसे में लोगों ने दिन में भी एसी चलाना शुरू कर दिया है। रविवार को झांसी प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म तो रहा ही साथ ही इस सीजन का भी सबसे ज्यादा गर्म दिन रहा।
विज्ञापन
गर्मी का मौसम
विस्तार
प्रदेश में एक बार फिर झांसी सबसे ज्यादा गर्म रही। रविवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया और ये इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस महीने पारा 40.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
झांसी में मार्च में ही अप्रैल जैसी गर्म पड़ने लगी है। गर्म हवा भी चलनी शुरू हो गई है। ऐसे में लोगों ने दिन में भी एसी चलाना शुरू कर दिया है। रविवार को झांसी प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म तो रहा ही साथ ही इस सीजन का भी सबसे ज्यादा गर्म दिन रहा। झांसी जिले का अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जबकि, न्यूनतम तापमान भी 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
झांसी के बाद प्रदेश में आगरा सबसे अधिक गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री रहा। फिर प्रयागराज और वाराणसी में 39-39 डिग्री सेल्सियस अधिकतम पारा पहुंचा। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर मुकेश चंद ने बताया कि झांसी में अधिकतम पारा 37 डिग्री सेल्सियस रहता है मगर इस बार ज्यादा गर्मी पड़ रही है। इस महीने अधिकतम पारा 40.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
ये रहे टॉप-10 गर्म जिले
जनपद अधिकतम तापमान
झांसी 39.7
आगरा 39.4
प्रयागराज 39.0
वाराणसी 39.0
कानपुर 38.8
सुल्तानपुर 37.6
बस्ती 37.5
हमीरपुर 37.2
बलिया 36.9
हरदोई 36.5