फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Fire rained from the sky, mercury crossed 46 degrees

आसमान से बरसी आग, पारा 46 डिग्री के पार

Thu, 12 May 2022 11:48 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Fire rained from the sky, mercury crossed 46 degrees
झांसी। एक ही दिन में अधिकतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ने की वजह से झांसी का पारा 46.1 डिग्री पर पहुंच गया। आसमान से आग बरसने की वजह से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पारा 46.5 डिग्री के भी पार जा सकता है।
विज्ञापन

पिछले दो-तीन दिनों से पहाड़ों की ओर से आने वाली हवाओं ने पारा कुछ कम दिया था। मगर बृहस्पतिवार को इसमें तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने से ये अधिकतम पारा 46.1 डिग्री पहुंच गया। भीषण गर्मी में शहर के प्रमुख बाजारों से लेकर चौराहों तक में सन्नाटा पसरा रहा। जो लोग जरूरी काम से घरों से बाहर निकले तो गर्म हवाओं के चलते वो बेहाल हो गए। घरों की छतों पर रखी टंकियों का पानी बहुत गर्म हो गया। कूलर-पंखों की हवा भी बेअसर साबित हुई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र ने बताया कि राजस्थान की ओर से आने वाली गर्म हवाओं की वजह से झांसी के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। आगे के दिनों में पारा 46.5 डिग्री सेल्सियस के भी पार पहुंच सकता है।
विज्ञापन

फिर प्रदेश में सबसे गर्म रहा झांसी
पिछले एक महीने में कई दिन झांसी सूबे का सबसे गर्म जिला रहा है। बुधवार के बाद बृहस्पतिवार को भी झांसी प्रदेश में सबसे ज्यादा पता। 44.1 डिग्री सेल्सियस के साथ आगरा दूसरा और 42 डिग्री पारा पहुंचने पर उरई तीसरा सबसे गर्म जिला रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed