{"_id":"60e2bef88ebc3ef9f842661d","slug":"fire-in-container-at-jhansi-driver-burnt-alive","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: झांसी में कंटेनर में लगी आग, जिंदा जला ड्राइवर, फोर्ड कंपनी की कई कार जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: झांसी में कंटेनर में लगी आग, जिंदा जला ड्राइवर, फोर्ड कंपनी की कई कार जलकर राख
Mon, 05 Jul 2021 01:42 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 05 Jul 2021 01:42 PM IST
सार
जानकारी के अनुसार, ग्वालियर रोड पर सिमरधा में सर्विस लेन पर बिजली के तारों के संपर्क में आने से कंटेनर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से राजस्थान के पलवल निवासी ड्राइवर मोहम्मद आलम की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
कंटेनर में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां कारों से भरे कंटेनर में आग लग गई। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। कंटेनर के अंदर कारें भी जलकर राख हो गईं।
जानकारी के अनुसार, ग्वालियर रोड पर सिमरधा में सर्विस लेन पर बिजली के तारों के संपर्क में आने से कंटेनर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से राजस्थान के पलवल निवासी ड्राइवर मोहम्मद आलम की मौके पर ही मौत हो गई।
कंटेनर के अंदर रखीं फोर्ड कंपनी की कारें भी आग की चपेट में आ गईं, जिससे वो जलकर खाक हो गईं। दमकल दस्ते को आग पर काबू पाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इससे सड़क का यातायात भी बाधित हुआ।