{"_id":"5ecad89e8ebc3e90784e5965","slug":"fire-accident-dehat-news-jhs1674837185","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरबई में तेज हवा से फैली आग ने तबाह कर दी चार मकानों की घर-गृहस्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरबई में तेज हवा से फैली आग ने तबाह कर दी चार मकानों की घर-गृहस्थी
विज्ञापन
fire accident
- फोटो : DEHAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। रविवार की दोपहर मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम बेरबई में तेज हवा से फैली आग ने गांव के चार मकानों की घर-गृहस्थी तबाह कर दी। आग में सबकुछ बरबाद होने से परिवार दाने-दाने को मोहताज हो गए। भीषण आग से गांव में अफरा-तफरी और भगदड़ का माहौल रहा। सभी लोग मिलकर आग बुझाने में लगे रहे। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों और ग्रामीणों के सहयोग से काफी देर बाद आग पर काबू पाया गया।
आग सबसे पहले गांव के गोविन्ददास पुत्र घासीराम के मकान में लगी थी। जिसमें घर में रखा गेहूं व कृषि पाइप जलकर राख हो गए। उस वक्त घर के सभी लोग खेत गए थे। तभी आग की लपटों को देख पड़ोसी अलख पुत्र भगवानदास आग बुझाने लगा। लेकिन तेज हवा के प्रकोप के चलते आग फैलती गई और अलख के दो मकान को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया। धीरे-धीरे आग बलवान पुत्र लक्ष्मण के भी मकान तक पहुंच गई। जिसके बाद चारों मकानों के दूसरी मंजिल तक आग फैल गई और उनकी पूरी घर-गृहस्थी तबाह हो गई। फायर अधिकारी ने बताया कि यह आग शार्ट सर्किट के कारण लगी। इसकी सूचना उन्होंने उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव को दी।
जबतक फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची गांव वाले बुझाते रहे आग, वरना स्थिति और विकराल हो जाती
आग देख शैलेन्द्र यादव द्वारा थाना टोड़ी फ तेहपुर एवं फ ायर ब्रिगेड अधिकारी नरेन्द्र मिश्रा को और डायल 112 को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष शेरपाल सिंह एव डायल 112 ने ग्रामीणों की मदद से ट्यूबवेलों एवं घरों में लगे नलकूपों के पानी से आग बुझाए जाने का काफी प्रयास किया पर आग बेकाबू होती चली गई। विद्युत विभाग की मनमानी के चलते उसी समय बिजली चली गई जिससे आग बुझाने के लिए पानी उपलब्ध नहीं हो सका ग्रामवासियों द्वारा अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग मऊरानीपुर को फ ोन द्वारा गांव में आग लग जाने की जानकारी दिए जाने पर बिजली की आपूर्ति चालू हो सकी। फ ायर बिग्रेड की एक गाड़ी मऊरानीपुर से आग बुझाने के लिए आई पर आग का विकराल रूप देखकर दूसरी गाड़ी को और बुलाना पड़ा फ ायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों एवं गांववासियों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका। जब तक फ ायर ब्रिगेड की गाड़ियां नहीं आई तब तक ग्राम प्रधान घनेन्द्र सिंह यादव, अशोक कुमार राजेन्द्र सिंह, रामप्रसाद पटेल द्वारा ट्यूबवेलों के पानी से आग को बुझाने का काफ ी प्रयास किया गया जिससे आग अपनी चपेट में और मकानों को नहीं ले पाई
विज्ञापन
अलख के दो मकान जलने से दाने-दाने को मोहताज हुआ परिवार
आग में सबसे ज्यादा क्षति अलख पुत्र भगवानदास को हुई दोनों मकानों लगी आग ने पूरा समान जलाकर राख कर दिया पीड़ित के पास खाने के लिए तक कुछ नहीं बचा और न पहनने के लिए, दोनों मकान जल जाने से रहने तक के लिए मोहताज हो गया है पूरा परिवार घरवालों का रो-रो कर बड़ा बुरा हाल है। ग्राम प्रधान घनेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया नहीं तो आग की तेज लपटों की चपेट में पूरा गांव आ जाता। ग्राम प्रधान ने बताया कि लेखपाल सहित राजस्व विभाग के अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
उपनिरीक्षक पर मारपीट करने का आरोप
मऊरानीपुर । मेडिकल स्टोर पर दवा लेने गए युवक के साथ उपनिरीक्षक द्वारा मारपीट कर देने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है। मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मोहल्ला परवारी पुरा निवासी बाबू पुत्र डमरु लाल पुलिस क्षेत्राधिकारी मऊरानीपुर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि रविवार को वह लगभग 11 बजे की का बस स्टैंड के पास मेडिकल स्टोर पर दवा खरीदने गया था। मऊरानीपुर थाने में तैनात एक उपनिरीक्षक पुलिस फोर्स के साथ गाड़ी में बैठे हुए थे। तथा वह गाड़ी से उतरकर आए और उसके साथ गाली गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट करने लगे। जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। पीड़ित युवक ने मऊरानीपुर पुलिस क्षेत्राधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी उपनिरीक्षक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।