फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   FIR will be lodged against those who are absent from training

प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहने वालों पर होगी एफआईआर

Tue, 25 Jan 2022 12:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
FIR will be lodged against those who are absent from training
झांसी। पीठासीन अधिकारियों और मतदान कर्मियों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। प्रशासन के अधिकारियों ने चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान सोमवार को 32 पीठासीन अधिकारी अनुपस्थित रहे। बताया गया कि 21 तारीख को हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम में 63 पीठासीन अधिकारी, मतदान कर्मचारी अनुपस्थित रहे थे, जिनमें से छह ने सोमवार को प्रशिक्षण लिया। बाकी 57 में 13 कार्मिक कोरोना संक्रमित हैं। अनुपस्थित रहने वाले 44 कार्मिकों को प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए मंगलवार को अंतिम मौका है। यदि अनुपस्थित रहते हैं तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। वहीं, प्रशिक्षण के दूसरे दिन जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार ने केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मतदान को आयोग की मंशा के अनुरूप संपन्न कराने में सभी पीठासीन अधिकारियों, मतदान कर्मियों की अहम भूमिका है। सभी पीठासीन अधिकारी, मतदान कर्मचारी भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के संबंध में अध्ययन कर लें। मतदान के दौरान सभी प्रक्रिया आयोग की मंशा के अनुरूप संपन्न कराने की कार्रवाई करें। सीडीओ शैलेष कुमार, मास्टर ट्रेनर सुनील कुमार, बीएसए वेदराम, डीपीआरओ जेआर गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed