{"_id":"5a3d59334f1c1bcf6d8b5a84","slug":"fir-se-plta-mosam","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर से पलटा मौसम, सुबह रही चटक धूप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर से पलटा मौसम, सुबह रही चटक धूप
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Dec 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
winter, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले का मौसम एक बार फिर से पलट गया। सुबह तेज धूप खिली रहने से ठंड का असर नहीं दिखा। शाम को सूरज ढलने के बाद ही ठंडक बढ़ी। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में प्रतिदिन एक-एक डिग्री न्यूनतम पारा गिरने की संभावना जताई है।
झांसी में मौसम का अलग-अलग रंग देखने को मिल रहा है। दिन में धूप खिलने से वातावरण सामान्य बना है, जबकि रात में ठंड से कंपकंपी छूट रही है। बृहस्पतिवार को दिन की शुरूआत धुंध से हुई, जो लगभग पूरे दिन बनी रही। बीच-बीच में कुछ देर के लिए ही हल्की धूप दिखी। अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को इसके उलट मौसम दिखाई दिया।
सुबह से ही धूप खिली रही और दोपहर 12 बजे तक लोगों को पसीने आने लगे। न्यूनतम तापमान में तो काई बदलाव नहीं हुआ मगर अधिकतम पारा बढ़कर 26 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी न्यूनतम पारा लगातार एक-एक डिग्री सेल्सियस गिरने की संभावना है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 10, रविवार को 9, सोमवार को 8 डिग्री तक पारा लुढ़क सकता है।