फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   FIR on land mafia

भूमाफियाओं के खिलाफ दर्ज कराई जाए एफआईआर

Thu, 17 Sep 2020 12:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 12:46 AM IST
विज्ञापन
FIR on land mafia
FIR on land mafia
झांसी। जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने विकास भवन में बुधवार को जनपद स्तरीय कर-करेत्तर एवं राजस्व वसूली की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने भूमाफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की जरूरत बताते हुए एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान डीएम ने कहा कि जनपद के सभी बड़े भूमाफियाओं को तत्काल चिह्नित किया जाए। मोंठ, मऊरानीपुर एवं झांसी में भूमाफियाओं से संबंधित शिकायतों का निस्तारण जल्द से जल्द किया जाए। ऐसे भूमाफिया जो दबंग हैं उनके खिलाफ निश्चित तौर पर एफआईआर दर्ज कराई जाए। मातहतों को ताकीद करते हुुए जिलाधिकारी ने कहा कि अवैध कब्जा करने वालों से भी सख्ती से निपटा जाए। भूमाफियाओं की आड़ में कमजोर लोगों को परेशान करने की कार्रवाई न की जाए। उन्होंने स्वामित्व योजना की समीक्षा करते हुए डाटा फीडिंग के काम में तेजी लाने को कहा। फार्म 6-2 का निस्तारण भी तेजी से करने को कहा। धारा-122 के तहत दर्ज केस भी जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए। गरौठा, मोंठ एवं झांसी में सबसे अधिक मामले लंबित होने पर उनको प्राथमिकता के साथ निपटाने को कहा। वसूली की समीक्षा करते हुए वाणिज्य विभाग को इसे बढ़ाने के निर्देश दिए। विभाग ने लक्ष्य 846.28 करोड़ के मुकाबले अभी तक महज 186.79 करोड़ की ही वसूली की है। इसी तरह स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन की ओर से कम वसूली पर भी डीएम ने नाराजगी जताई। जनपद स्तरीय कर-करेत्तर एवं राजस्व वसूली में उन्होंने पीडब्ल्यूडी, नगर निगम एवं विद्युत विभाग को भी वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम अक्षयवर चौहान तथा बी प्रसाद समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed