फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   fir against four registered

कोटेदार समेत चार पर एफआईआर

Mon, 01 Jul 2019 12:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
fir against four registered
कोटेदार समेत चार पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

झांसी। थाना मऊरानीपुर इलाके में पूर्ति निरीक्षक व लिपिक के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने कोटेदार समेत चार लोगाें पर एफआईआर दर्ज कर ली है। थाना स्तर पर गठित टीम ने आरोपियों को दबोचने के लिए दबिश दी, लेकिन आरोपी नहीं मिले।

थाना मऊरानीपुर के लुहरगांव स्थित एक कोटेदार की कुछ लोगों ने आईजीआरएस पर शिकायत की थी। शनिवार को मऊरानीपुर आपूर्ति कार्यालय में तैनात पूर्ति निरीक्षक आदित्य कुमार व लिपिक ओमप्रकाश जांच करने गांव पहुंचे। आरोप है कि जहां कोटेदार के परिवार के कुछ लोग आकर बहस करने लगे। पूर्ति निरीक्षक के साथ अभद्रता करने के साथ लिपिक को घसीट कर कमरे में ले गए जिसे देखकर बचाने पहुंचे पूर्ति निरीक्षक को भी बंधक बना लिया। बंधक बनाने के बाद दोनों के साथ जमकर मारपीट की गई। किसी तरह दोनों वहां से छूटकर शिकायत करने पुलिस के साथ पहुंचे। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन जब तक सभी आरोपी भाग निकले। पुलिस ने कोटेदार देवासदास, उसके पुत्र नरेंद्र व दो अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली है। घटना के बाद अपर पुलिस अधीक्षक राहुल मिठास ने मऊरानीपुर पुलिस को गिरफ्तारी के निर्र्देश दिए। जहां पुलिस टीम दिन भर आरोपियों को गिरफ्तार में जुटी रही, लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed