फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   film city bundekhand

सरकार सहयोग दे तो बुंदेलखंड में आएंगी फिल्म जगत की प्रोडक्शन कंपनियां

Mon, 28 Sep 2020 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
film city bundekhand
film city bundekhand
झांसी। नोएडा में नई फिल्म सिटी बनाए जाने से रंगकर्मी, तकनीशियन, निर्देशकों में उत्साह है। बुंदेली कलाकारों का मानना है कि यदि सरकार सहयोग दे तो बेपनाह खूबसूरती समेटे बुंदेलखंड में भी
विज्ञापन

कई फिल्म इंडस्ट्रियों की प्रोडक्शन कंपनियां आएंगी। इससे आउटडोर शूटिंग होगी। साथ में फिल्म लाइन से संबंधित अन्य संसाधन भी विकसित होंगे।
फिल्म सिटी बनाए जाने को लेकर राज्य सरकार की सहमति के बाद कलाकारों में उत्साह बरकरार है। बुंदेलखंड के कलाकारों का कहना है कि यहां के कलाकारों को फिल्मों में आने के लिए व्यापक संघर्ष करना पड़ता है। नई पीढ़ी के साथ ऐसा न हो, इसके लिए बुंदेली फिल्मों एवं इनके कलाकारों को थियेटर मिलना चाहिए और बुंदेली फिल्म निर्माण में सरकार को आर्थिक सहयोग भी देना चाहिए।
विज्ञापन

भोजपुरी, अवधि संस्कृति की तरह बुंदेली संस्कृति को भी फिल्म इंडस्ट्री में महत्व मिले। साथ ही, बुंदेली फिल्मों को थियेटर में महत्व दिया जाए। मुख्य भूमिकाएं भी फिल्मों में दी जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गीतिका वेदिका, फिल्म अभिनेत्री
फोटो
फिल्म सिटी की इकाई बुंदेलखंड में बननी चाहिए। इससे स्थानीय कलाकारों को रजिस्ट्रेशन के लिए परेशान नहीं होना पडे़गा। उन्हें मुंबई नहीं जाना पडे़गा।
शीलू पंडित, बुंदेली फिल्मों के कलाकार
बुंदेलखंड में जल्द करूंगी फिल्मों की शूटिंग: विनीता
पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर आधारित फिल्म मुगलसराय जंक्शन में पंडित दीन दयाल उपाध्याय की बहन की भूमिका निभा रही विनीता सिंह ने कहा कि उन्हें झांसी से बेहद लगाव है। वह बुंदेलखंड में जल्द ही कई अन्य फिल्मों की शूटिंग करेंगी। ताकि बुंदेलखंड की प्राकृतिक सुंदरता फिल्मों के माध्यम से सभी देखें। लखनऊ निवासी विनीता सिंह झांसी में काफी समय तक रही हैं। मुगलसराय जंक्शन के निर्माता भजन गायक अनूप जलौटा और महावीर प्रसाद हैं। जबकि पंडित दीन दयाल उपाध्याय की भूमिका मोहित कनौजिया निभा रहे हैं। उनके अनुसार इस फिल्म में अनूप जलौटा ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय के शिक्षक की भूमिका निभायी है। उन्होंने एक गीत भी गाया है।

 विनीता सिंह

विनीता सिंह - फोटो : REPORTERS

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed