फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   fill phd aplication till 20 november

20 तक कर सकते पीएचडी में प्रवेश के लिए आवेदन

Sun, 17 Nov 2019 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
fill phd aplication till 20 november
fill phd aplication till 20 november
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने पीएचडी पाठ्यक्रम के 40 विषयों के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ा दी है। अब छात्र-छात्राएं 20 नवंबर तक फॉर्म भर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन पत्र की प्रति अभिलेखों की छायाप्रति के साथ सहायक कुलसचिव शोध, बीयू के पते पर भेजनी होगी।
विज्ञापन

बीयू ने पीएचडी पाठ्यक्रम के लिए 10 अक्तूबर से आवेदन शुरू किए थे। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 15 नवंबर थी, जिसे बढ़ाकर अब 20 नवंबर कर दिया गया है। पीएचडी के लिए चयन प्रक्रिया दो तरीके से होगी। यूजीसी नेट, जेआरएफ या इसके समकक्ष परीक्षा पास कर चुके अभ्यर्थियों को प्रवेश परीक्षा देने की जरूरत नहीं है। इन्हें दस नंबर बोनस दिए जाएंगे। इसके अलावा इंस्पायर फेलोशिप प्राप्त कर चुके अभ्यर्थियों को पांच अंक, जीपैड में 95 परसेंटाइल लाने वालों को पांच अंक का बोनस दिया जाएगा। हालांकि, ऐसे अभ्यर्थियों को प्रवेश परीक्षा देनी पड़ेगी। वहीं, जिन अभ्यर्थियों ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की ओर से चयनित प्रोजेक्ट पर दो साल तक काम कर लिया हो, उन्हें भी पांच अंक अतिरिक्त मिलेंगे। ये भी प्रवेश परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

वहीं, प्रवेश परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को कम से कम 50 फीसदी अंक जरूर लाने पड़ेंगे। मेरिट तैयार करने के लिए अभ्यर्थी के स्नातक प्रतिशत का एक चौथाई, परास्नातक प्रतिशत का आधार जोड़ा जाएगा। तीस अंकों का साक्षात्कार होगा। इसमें कम से कम अभ्यर्थी को 12 और अधिकतम 27 अंक दिए जाएंगे। इसके बाद मेरिट तैयार होगी। जिनका चयन होगा, वह पीएचडी कोर्स वर्क में शामिल होंगे। प्रवेश पत्र 25 नवंबर को जारी होंगे और परीक्षा 30 को होगी। 10 दिसंबर को परीक्षा का परिणाम निकलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed