फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Fifty-five hand pumps will be added to the pipeline safety

पाइप लाइन से जोड़े जाएंगे पचपन ड्राई हैंडपंप

Wed, 24 Feb 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Wed, 24 Feb 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
Fifty-five hand pumps will be added to the pipeline safety
झांसी। महानगर के पचपन ड्राई हैंडपंपों को पाइप लाइन से जोड़ने की योजना तैयार की गई है, जिस पर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। शुरूआत में आवास विकास समेत पांच स्थानों के ड्राई हैंडपंपों को चयनित किया गया है। यह प्रयोग सफल होने पर अन्य हैंडपंपों को चिह्नित कर उनको पाइप लाइन से जोड़ने का काम होगा।
विज्ञापन


इससे संबंधित क्षेत्र के लोगों को गर्मियों में राहत मिल सकेगी। मंगलवार को यह जानकारी नगर निगम में महापौर किरण वर्मा द्वारा आगामी गर्मी में पेयजल की समस्या के निदान के लिए बुलाई गई बैठक में जल संस्थान अधिकारियों ने दी।
विज्ञापन


बैठक में महापौर ने कहा कि कुछ लोग बोर कराकर पीने का पानी टैंकरों के माध्यम से बेचते हैं, जिससे आस- पड़ोस में रहने वाले लोगों के हैंडपंप/ बोर का जलस्तर नीचे चला जाता है। इससे पानी की समस्या उत्पन्न हो जाती है। उन्होंने ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल संस्थान के अधिशासी अभियंता आर एस यादव ने कहा कि महानगर में पानी की समस्या के निराकरण के लिए नगर निगम से चार करोड़ रुपये की मांग की गई थी, मगर 1.50 करोड़ की धनराशि दी जा रही है। इस राशि के मिलने पर कार्य योजना पर काम शुरू हो जाएगा। इस धनराशि से तीन जगह ट्यूबवेल व 6900 मीटर पाइप लाइन बिछाने का काम होगा।

इनमें एक ट्यूबवेल नारायण बाग रोड, दूसरा शिवपुरी रोड व तीसरे के लिए आवास विकास तिराहे पर जगह चिह्नित की गई है। जल संस्थान ने हैंडपंप रिपेयरिंग के लिए छह टीमें बनाई हैं, जिनका लक्ष्य 550 हैंडपंप ठीक करने का रखा गया है। इस दौरान जो हैंडपंप ड्राई मिलेगा, उस पर निशान लगा दिया जाएगा, ताकि टीम को पुन: रिपेयरिंग के लिए परेशान न होना पड़े।


बैठक में महापौर ने बाहर बड़ागांव गेट, बंगला घाट, वीरांगना नगर, गुमनावारा, करगुवां, लहरगिर्द, राजघाट कॉलोनी के पीछे, स्टेट बैंक के पीछे आदि स्थानों पर जल संकट दूर करने के लिए उचित कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर में पाइप लाइन लीकेज की व्यवस्था पेट्रोलिंग कर दुरुस्त करायी जाए। इससे सड़कें क्षतिग्रस्त नहीं होंगी एवं अंतिम छोर तक पानी भी पहुंच सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed