फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Field vivad hang park work

भूमि विवाद में अटका पार्क का निर्माण

Wed, 04 Nov 2020 01:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 01:47 AM IST
विज्ञापन
Field vivad hang park work
झांसी। एक ओर कोरोना काल में बजट कम मिलने से नगर निगम विकास कार्य करा नहीं पा रहा है, दूसरी ओर भूमि विवाद के चलते निर्माण कार्य बंद पड़े हैं। आलम यह है कि वीरांगना नगर के ए ब्लॉक में बीते एक महीने से पार्क का निर्माण बंद पड़ा है। ठेकेदार ने कई बार निगम के अधिकारियों को विवाद दूर कराने के लिए कहा, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हो सका है। निर्माण कार्य बंद होने से ठेकेदार को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम ने संपत्तियों की सुरक्षा को लेकर बाउंड्रीवाल का निर्माण कराने की तैयारी शुरू की थी। इसके तहत वीरांगना नगर के ए ब्लॉक में पार्क की भूमि पर निर्र्माण कार्य कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया कर कार्यादेश जारी किया गया। निर्माण कार्य शुरू करने के लिए जब ठेकेदार ने सामान पहुंचाया, तो एक व्यक्ति ने पार्क की जमीन को अपना बताकर काम रुकवा दिया। पार्क में मिट्टी की भराई का काम पूरा हो चुका है। शासन ने 14वें वित्त आयोग के तहत काम को 31 दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। लेकिन पार्क का निर्माण कार्य एक महीने से बंद पड़ा है। ठेकेदार कमलेश साहू ने निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता से टीम बनाकर जांच कराने और समस्या का समाधान कराने की मांग की है। लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हो सका है। ऐसे में निर्माण कार्य में देरी हो रही है। चीफ इंजीनियर एलएन सिंह ने बताया कि वीरांगना नगर में पार्क का निर्माण बंद होने की जानकारी मिली है। इसके लिए जेडीए से संपत्ति का विवरण मांगा है। जल्द ही विवाद का निस्तारण करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed