{"_id":"68c840b76695c6542d0e3847","slug":"fertilizer-shortage-mp-wrote-a-letter-to-jhansi-and-lalitpur-dm-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद किल्लत: सांसद ने झांसी और ललितपुर डीएम को लिखा पत्र, कहा-किसानों के बीच उत्पन्न हो रही असंतोष की स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद किल्लत: सांसद ने झांसी और ललितपुर डीएम को लिखा पत्र, कहा-किसानों के बीच उत्पन्न हो रही असंतोष की स्थिति
Mon, 15 Sep 2025 10:07 PM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Mon, 15 Sep 2025 10:07 PM IST
सार
पत्र में कहा कि सहकारी समितियों की समस्याओं का त्वरित निदान कराते हुए छोटे और सीमांत किसानों को प्राथमिकता पर उर्वरक उपलब्ध कराएं। पूरी व्यवस्था का पर्यवेक्षण खुद करें।
विज्ञापन
सांसद अनुराग शर्मा
- फोटो : फेसबुक
विस्तार
सांसद अनुराग शर्मा ने डीएम को पत्र लिखकर कहा है कि किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध नहीं हो पा रही है। इससे किसानों के बीच आक्रोश की स्थिति उत्पन्न हो रही है। उन्होंने किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
सांसद ने कहा कि इस साल अतिवृष्टि के कारण खरीफ की दलहन-तिलहन फसलें जैसे मूंगफली, उड़द, मूंग, सोयाबीन आदि फसलें लगभग 25 फीसदी तक नष्ट हो चुकी हैं। वहीं, धान की बोआई का क्षेत्रफल पिछले साल की तुलना में चार गुना अधिक हो गया है। इसके चलते डीएपी और यूरिया की मांग बढ़ गई है। केंद्र सरकार की ओर से राज्य में खरीफ-2025 और रबी सीजन के लिए उर्वरकों की उपलब्धता सामान्य बताई गई है मगर सहकारी समितियों के जरिये किसानों तक वितरण की प्रक्रिया कर्मचारियों की कमी और सीमित संसाधनों की वजह से प्रभावित हो रही है। सांसद ने डीएम को लिखे पत्र में कहा कि सहकारी समितियों की समस्याओं का त्वरित निदान कराते हुए छोटे और सीमांत किसानों को प्राथमिकता पर उर्वरक उपलब्ध कराएं। पूरी व्यवस्था का पर्यवेक्षण खुद करें।
विज्ञापन
फसल बीमा का भुगतान नहीं किया गया
सांसद ने मुख्य सचिव को भी पत्र लिखा है। इसमें कहा कि झांसी और ललितपुर में खरीफ की फसलों के अतिवृष्टि से प्रभावित होने पर डीएम की ओर से सर्वे रिपोर्ट तैयार कर भेज दी गई है। इसके बाद भी किसानों को फसल बीमा का भुगतान नहीं किया गया है। केंद्र सरकार ने बीमा एजेंसियों को धनराशि पहले ही निर्गत कर दी है।
विज्ञापन