फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Fertilizer 20 percent shop caseless

खाद की बीस फीसदी दुकानें ही हुईं कैशलेस

Thu, 01 Oct 2020 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Fertilizer 20 percent shop caseless
Fertilizer 20 percent shop caseless
झांसी। खाद की दुकानों में नकदी लेनदेन खत्म करके उसे कैशलैस बनाया जाना है। 30 सितंबर तक सभी खाद दुकानों में डिजिटल पेमेंट की व्यवस्था होनी थी लेकिन, महज बीस प्रतिशत दुकानों में ही यह व्यवस्था हो सकी। वहीं, सहकारी समितियों ने अभी तक इस व्यवस्था को नहीं अपनाया है।
विज्ञापन

खाद में हो रही कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार ने नकदी देकर खाद लेने की व्यवस्था पूरी तरह खत्म कर दी। इसे आगामी रबी सीजन से पूरी तरह लागू किया जाना है। इसके लिए 30 सिंतबर की डेडलाइन तय की गई थी। इस समयसीमा के भीतर खाद की दुकानों को डिजिटल पेमेंट की व्यवस्था करनी थी। आज आखिरी दिन होने के बावजूद 200 में महज 40 दुकानों में ही डिजिटल पेमेंट की व्यवस्था हो सकी है। सहकारी समितियों के केंद्रों में इसकी व्यवस्था ही नहीं हो सकी। वहीं, इस डिजिटल लेनदेन में सबसे अधिक परेशानी किसानों को उठानी होगी। डिजिटल लेनेदन के लिए सबसे पहले एंड्रायड फोन आवश्यक होता है लेकिन, बड़ी संख्या में किसान इस फोन को नहीं चला पाते। जिला कृषि अधिकारी कमलेश कुमार सिंह का कहना है कि अबकी सीजन से नकदी लेनदेन से खाद दिए जाने पर पूरी तरह से रोक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed