फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Father gave party in the celebration of having son police registers FIR in Jhansi

बेटा होने की खुशी में गांव वालों को पिता ने रात में दी पार्टी, सुबह पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Sun, 21 Jun 2020 09:36 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 21 Jun 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
Father gave party in the celebration of having son police registers FIR in Jhansi
बार बालाएं (सांकेतिक) - फोटो : SELF

थाना रक्सा क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी एक युवक के घर में बेटा पैदा होने की खुशी में शनिवार रात एक कार्यक्रम कराया। इसमें रात भर बार बालाओं ने डांस किया। कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ीं। रविवार सुबह वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। जांच के बाद वीडियो रक्सा का निकला। इस पर पुलिस ने कार्यक्रम आयोजक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


थाना रक्सा क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी रवींद्र यादव के परिवार में दस दिन पहले बेटा हुआ। इसकी खुशी में शनिवार की रात एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गांव के लोगों को न्योता देकर बुलाया गया। खाने-पीने के दौर के साथ बार बालाएं भी डांस करने पहुंचीं। इनको देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। 
विज्ञापन


रात भर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते हुए कार्यक्रम चलता रहा। इसी बीच लोगों ने मोबाइल से वीडियो भी बनाया। रविवार सुबह गांव के कुछ लोगों ने फेसबुक पर वीडियो बनाकर अपलोड कर दिया। वीडियो अपलोड होते ही पुलिस सक्रिय हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच करने पर वीडियो रक्सा के राजापुर गांव का निकला। रक्सा थानाध्यक्ष विजय कुमार पांडेय ने बताया कि जांच में वीडियो सही पाए जाने पर थाने के एसआई दिनेश तोमर की तहरीर पर रवींद्र यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed