{"_id":"6297c76669b4da53c44f8683","slug":"father-and-daughter-die-in-bus-collision-jhansi-news-jhs221970573","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की टक्कर से पिता-पुत्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की टक्कर से पिता-पुत्री की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दतिया। थाना जिगना क्षेत्र के दतिया-दिनारा रोड पर बुधवार की सुबह ग्राम उदगुवां के पास तेज रफ्तार बस ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बाइक चला रहे युवक और उसकी ग्यारह साल की बच्ची की घटना स्थल पर मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक बस छोड़कर भाग मौके से निकला। जानकारी मिलने पुलिस मौके पर पहुंची और पिता-पुत्री के शव पीएम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाए। पुलिस ने बस जब्त कर आरोपी चालक के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।
जानकारी के अनुसार पिछोर जिला शिवपुरी के ग्राम पड़रा का रहने वाला सुहाग (30) पुत्र लक्ष्मण पुरी ग्राम जिगिनिया में अपने बहनोई राकेश गिरी के यहां गया था। बुधवार को वह अपनी ग्यारह साल की बेटी पूजा को साथ लेकर बाइक से वापस अपने गांव पड़रा जा रहा था। सुबह करीब नौ बजे वह दतिया- दिनारा रोड पर ग्राम उदगुवां के पास पहुंचा तभी पीछे से आ रही बस क्त्रस्मांक एमपी 33 पी 0782 के चालक ने उसकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। बस बाइक पर सवार पिता-पुत्री को रौंदती हुई आगे निकल गई। इसके बाद बस चालक बस को छोड़कर वहां से भाग निकला। बस की टक्कर से बाइक चालक सुहागपुरी और उसकी ग्यारह साल की बच्ची पूजा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक का बड़ा भाई और बहन जिला अस्पताल पहुंचे। मृतक दो भाइयों में छोटा होने के बाद भी घर में अकेला कमाने वाला था। जबकि बड़ा भाई करम पुरी साधु वेश में रहता है।