{"_id":"60e6024a8ebc3e4ae9570bf3","slug":"father-again-report-for-capture-daughter-from-chain-jhansi-news-jhs1989692112","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी को जंजीरों से जकड़ने वाले पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी को जंजीरों से जकड़ने वाले पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। दूसरे धर्म के युवक से शादी करने के लिए अड़ी बेटी को जंजीरों से जकड़कर घर में बंधक बनाने वाले पिता के खिलाफ बुधवार को थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। वहीं, युवती को न्यायालय में पेश कर उसके बयान दर्ज कराए गए, जिसमें उसने युवक के साथ जाने की इच्छा जताई।
थाना कोतवाली इलाके में रहने वाले एक युवती का दूसरे धर्म के युवक से तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने कोर्ट मैरिज की औपचारिकताएं भी पूरी कर लीं थीं। मंगलवार को दोनों को जिला विवाह अधिकारी के समक्ष पेश होना था। इसकी भनक लगने पर युवती के पिता ने उसे घर में लोहे की जंजीरों से बांध दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस युवती को मुक्त कराकर कोतवाली ले आई थी। यहां पहुंचे परिवार के लोगों ने उसे समझाने की तमाम कोशिशें की थीं, लेकिन वो नहीं मानी थी और प्रेमी युवक से शादी करने पर अड़ी रही थी। बाद में युवती के पिता ने भी रजामंदी दे दी थी। वहीं, बुधवार को पुलिस ने युवती को बंधक बनाने के आरोप में उसके पिता अहमद खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उधर, सीओ सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट में युवती ने युवक के साथ जाने की इच्छा जताई है। युवती बालिग है, ऐसे में उसकी इच्छानुसार ही कार्यवाही की जाएगी।