फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Fat reduced by 20 percent, how will a child be healthy by drinking milk, 76 percent samples failed

Jhansi News: 20 फीसदी तक फैट कम, दूध पीकर बच्चा कैसे होगा तंदुरुस्त, 76 फीसदी नमूने फेल

Sat, 15 Feb 2025 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Fat reduced by 20 percent, how will a child be healthy by drinking milk, 76 percent samples failed

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। मुनाफा कमाने के चक्कर में दूध में जमकर पानी की मिलावट की जा रही है। खाद्य विभाग के पिछले 10 महीने के आंकड़े ही देखें तो दूध के 76 फीसदी नमूने फेल हो चुके हैं। 20 फीसदी तक फैट कम पाया गया है। ऐसे में बड़ा सवाल ये उठता है कि ऐसा दूध पीकर बच्चा तंदुरुस्त कैसे होगा।



झांसी में मिशन कंपाउंड, बजरिया समेत विभिन्न स्थानों पर दूध 50 से 55 रुपये लीटर बिक रहा है। बताया गया कि ये मिश्रित दूध होता है, जिसमें गाय और भैंस दोनों का दूध मिला दिया जाता है। जबकि, करारी समेत कई जगहों पर 70 से 72 रुपये लीटर दूध मिल रहा है। ये कम फैट वाला दूध होता है। वहीं, दुग्ध विक्रेता उमेश सिंह ने बताया कि पूर्ण फैट वाला दूध 83 रुपये लीटर तक बिकता है। दूध में किस तरह पानी की मिलावट की जा रही है, इसकी पुष्टि खाद्य विभाग की प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट करती है।
विज्ञापन


जिला अभिहीत अधिकारी चितरंजन कुमार ने बताया कि मौजूदा वित्तीय वर्ष में अप्रैल 2024 से जनवरी 2025 तक दूध के 94 नमूने लिए गए। इसमें से 72 नमूने फेल हो गए हैं। इन सभी नमूनों में दूध में पानी की मिलावट पाई गई है। औसतन 10 से 20 फीसदी फैट कम पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




यहां करवा सकते हैं जांच

अगर आपको अपने यहां आने वाले दूध या फिर किसी भी खाद्य पदार्थ में किसी भी तरह की मिलावट होने का शक है तो फिर खाद्य प्रशासन विभाग की फूड सेफ्टी वैन में निशुल्क जांच करवा सकते हैं। इसके लिए टोल फ्री नंबर 18001805533 है। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज स्थित खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला में भी किसी भी खाद्य पदार्थ की जांच करवाई जा सकती है। हालांकि, इसके लिए एक हजार रुपये शुल्क लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed