फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   fast in karwa chouth

भले ही ‘वो’ नहीं हैं, उनके नाम का सिंदूर सजा है मेरी मांग पर

Wed, 04 Nov 2020 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
fast in karwa chouth
झांसी। वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई ने दिवंगत पति के राज्य का स्वाभिमान बचाने की खातिर अंग्रेजों की पेंशन ठुकरा कर शहादत पाई थी। इसी तरह वीरांगना की नगरी में आज भी ऐसी कई महिलाएं हैं जो पौराणिक सती सावित्री की तरह अपने पति को वापस लाने के लिए अडिग हैं। महानगर में कई लोग सालों से लापता हैं, लेकिन उनकी खुशहाली और कुशल वापसी की उम्मीद से आज भी उनकी पतिव्रता पत्नियां करवाचौथ का व्रत रखती हैं। चांद की पूजा करने के बाद पति की तस्वीर देखकर अपना व्रत खोलती हैं।
विज्ञापन

महानगर से करीब 82 लोग पिछले पांच साल से लापता हैं। यह ऐसे शख्स हैं जो आज तक घर वापस नहीं लौटे। ऐसे में लंबा समय बीत जाने के बाद परिजन वापस लौटने का इंतजार पूरी शिद्दत से कर रहे हैं। ऐसे में हर त्योहार पर उनकी कमी जहां परिजनों को खलती है, वहीं पत्नियां गायब होने का दर्द अपने दिल में समेटे इंतजार में आज भी करवाचौथ का व्रत रख रही हैं।
विज्ञापन

सभी को अपने पति के वापस सकुशल लौटने की आस है। पति की सलामती के लिए हर साल करवा चौथ पर सुहागिन की तरह ही सजती-संवरती हैं और भूखी-प्यासी रहकर व्रत रखती हैं। आम महिलाओं की तरह वह चांद के साथ अपने पति का साक्षात दीदार तो नहीं कर पाती, लेकिन घर की छत पर खड़ी रहकर चांद के साथ अपने पति की आखिरी निशानी के रूप में मौजूद उनकी फोटो देखकर ही व्रत खोलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल कहता है जरूर लौटकर आएंगे
कुंजबिहार मंदिर के पास रहने वालीं राजकीय इंटर कॉलेज में क्लर्क विनीता ओमरे के पति अशोक सेेन दातारनगर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में अध्यापक के पद पर कार्यरत थे। 20 जून 2017 को अचानक वह लापता हो गए थे। तीन साल से अधिक का समय बीतने के बाद आज तक उनका पता नहीं है। इस बार वह पति के गायब होने के बाद तीसरी बार करवा चौथ का व्रत बुधवार को रखने वाली हैं। यह जरूर है कि 3 बच्चों की मां से उनके दो बेटे एक बेटी अकसर पापा की पूछकर आंखें नम कर लेते हैं। वह कहती हैं कि पति जरूर लौटकर आएंगे। वह बताती हैं कि करवाचौथ पर वह दिन भर घर में ही रहकर व्रत रख रात को निकलने वाले चांद को निहारती रहती हैं।

पति के कहने पर रखने लगी थीं करवाचौथ का व्रत
बाबूलाल कारखाने के पास रहने वालीं सीमा गुप्ता के पति पंकज गुप्ता एक फाइनेंस कंपनी में काम करते थे। 24 मई 2017 की सुबह सवा नौ बजे वह ऑफिस के लिए निकले थे। इसके बाद वह वापस नहीं लौटे। तीन साल बीतने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लगा। सीमा गुप्ता बताती हैं कि उनके पति का कोई अता-पता नहीं है, मगर उनका दिल कहता है कि वो जहां भी हैं सकुशल हैं। घर की दहलीज पर होने वाली हर आहट उनको अपने पति की अहसास कराती है। बुधवार को वह पूरी शिद्दत के साथ व्रत रखेगीं। जिसकी तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि पहली बार पति के कहने पर ही करवाचौथ का व्रत रखा था, जो इस साल भी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed