{"_id":"686c2db42e008bb2de0fd7c4","slug":"fashion-design-and-solar-technician-courses-will-start-in-iti-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-592883-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: आईटीआई में शुरू होंगे फैशन डिजाइन और सोलर टेक्नीशियन कोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: आईटीआई में शुरू होंगे फैशन डिजाइन और सोलर टेक्नीशियन कोर्स
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सतीश संगम
लखनऊ। प्रशिक्षण महानिदेशालय (डीजीटी) ने प्रदेश के 10 नए निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) को मान्यता दी है। इन संस्थानों में फैशन डिजाइन टेक्नोलॉजी और सोलर टेक्नीशियन समेत 20 से अधिक व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की पढ़ाई शुरू होगी।
राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद के अनुसार, इनमें एक वर्षीय और दो वर्षीय कोर्स शामिल हैं, जिन्हें औद्योगिक मांग के अनुसार डिजाइन किया गया है। छात्रों को आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण के साथ टाटा मोटर्स, हीरो, होंडा, और मारुति सुजुकी जैसी कंपनियों में रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। विभाग के अनुसार, कोर्स डीजीटी मानक पर संचालित होंगे, जबकि दाखिले एससीवीटी के मानकों के अनुरूप होंगे। डीजीटी निदेशक उज्ज्वल विकास की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, लखनऊ मंडल के अलावा बिजनौर, वाराणसी, फिरोजाबाद, कुशीनगर, बलिया, बहराइच, प्रयागराज, आजमगढ़ व अन्य जिलों के निजी आईटीआई में प्रमुख व्यावसायिक कोर्स शुरू होंगे। इनमें इलेक्ट्रिशियन, फिटर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, प्लंबर व कंप्यूटर ऑपरेटर प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (कोपा) कोर्स शामिल है। इसके अलावा फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी, सोलर टेक्नीशियन इलेक्ट्रिकल,सिविल इंजीनियरिंग असिस्टेंट और मशीनिस्ट जैसे प्रमुख व्यावसायिक पाठ्यक्रम में पढ़ाई होगी। (संवाद)
विज्ञापन