फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Farmers will have to wait for DAP.

Jhansi News: डीएपी के लिए किसानों को करना पड़ेगा इंतजार

Thu, 08 Oct 2026 02:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Farmers will have to wait for DAP.
चिरगांव। रबी की फसल की बोआई के लिए किसानों ने अभी से डीएपी और यूरिया खाद की व्यवस्था शुरू कर दी है, ताकि जरूरत के समय खाद की कमी के कारण परेशानी न हो। बुधवार को चिरगांव की सहकारी समिति और पीसीएफ समिति पर डीएपी उपलब्ध नहीं थी। हालांकि दोनों समितियों पर यूरिया मौजूद है।
विज्ञापन

सहकारी समिति के सचिव कौशल चतुर्वेदी ने बताया कि समिति में 1500 बोरी यूरिया उपलब्ध है, जबकि डीएपी का स्टॉक नहीं है। उन्होंने बताया कि अभी रबी फसल की बोआई शुरू नहीं हुई है। इसलिए किसान कम आ रहे हैं। किसानों की सुविधा के लिए उर्वरक सेतु एप की व्यवस्था की गई है। इसके माध्यम से किसान घर बैठे खाद की बुकिंग कर सकेंगे और निर्धारित तिथि पर नजदीकी समिति से खाद प्राप्त कर सकेंगे। इससे किसानों को बार-बार समिति के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन

वहीं पीसीएफ के सचिव दीपक कुमार ने बताया कि समिति में यूरिया उपलब्ध है और किसानों को एक बार में अधिकतम पांच बोरी यूरिया दी जा रही है। डीएपी का स्टॉक समाप्त हो गया है। उन्होंने बताया कि दो-तीन दिन में डीएपी की खेप आने की उम्मीद है। किसानों को डीएपी के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed