{"_id":"5d98bbad8ebc3e017f1e6ee3","slug":"farmers-will-get-compensation-for-crop-waste-in-october","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: अक्टूबर में मिल जाएगा किसानों को फसल बर्बादी का मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: अक्टूबर में मिल जाएगा किसानों को फसल बर्बादी का मुआवजा
Sat, 05 Oct 2019 09:20 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: Abhishek Singh
Updated Sat, 05 Oct 2019 09:20 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार हुई अच्छी बारिश से जिले में दलहन की फसल को खासा नुकसान पहुंचा है। खेतों में पानी भरने से फसल सड़ गई है। ऐसे में किसानों के समक्ष गंभीर आर्थिक संकट मंडरा रहा है। स्थिति ये है कि तमाम किसानों के पास आगामी रबी की बुवाई के लिए भी पैसों की जुगाड़ नहीं है। लेकिन, ये स्थिति ज्यादा दिनों तक रहने वाली नहीं है।
विज्ञापन
शनिवार को झांसी आए प्रदेश के मुख्य सचिव आरके तिवारी ने कहा कि किसानों के लिए इसी माह अक्टूबर माह में ही क्षतिपूर्ति राशि का निस्तारण कर दिया जाएगा। इसके अलावा बीमा कंपनी से भी उन्हें क्लेम दिलाया जाएगा। मुख्य सचिव ने कहा कि पिछले साल भी प्रदेश में झांसी जनपद में सर्वाधिक किसानों को 103 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था।
विज्ञापन