फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Farmers again jammed for fertilizer, uproar

खाद के लिए किसानों ने बबीना मे फिर लगाया जाम

Sun, 14 Nov 2021 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Farmers again jammed for fertilizer, uproar
बबीना। शनिवार को बबीना ग्रामीण की सहकारी समिति पर खाद न मिलने के कारण किसानों ने कस्बे के मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। लगभग एक घंटे तक लगे इस जाम के कारण लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

बबीना ग्रामीण की सहकारी समिति पर शनिवार को खाद का वितरण किया जाना था जिसके लिए आसपास क्षेत्रों से आए किसान सुबह 7 बजे से ही साधन केंद्र पर डेरा जमाए हुए थे। सुबह दस बजे के बाद भी जब केंद्र पर खाद का वितरण शुरू नहीं हुआ तो किसानों ने केंद्र के निकट कस्बे के मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। केंद्र संचालक के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि पिछले 3 दिनों से वे खाद पाने के लिए लाइन में लगे हुए हैं परंतु खाद नहीं मिल पा रही है। लाइन में लगे किसान खाली हाथ लौट रहे हैं। किसानों का आरोप है कि साधन सहकारी केंद्र से जुड़े कर्मचारी द्वारा खाद की कालाबाजारी की जा रही है। जाम लगने के आधे घंटे बाद भी कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। यह जाम बबीना थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर लगाया गया था। सूचना पर बबीना थाना प्रभारी बृजेश बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने किसानों को समझाकर खाद का वितरण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी बृजेश बहादुर सिंह ने बताया कि यह जाम किसानों द्वारा नहीं कुछ अराजक तत्वों द्वारा लगाया गया था। पुलिस द्वारा इन्हें भगा दिया गया। किसानों को नियमित रूप से खाद मिल रही है। इस मामले में खंड विकास अधिकारी अमित प्रताप सिंह ने किसी भी जानकारी होने से इंकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed