फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   farmer's more debt will be free

दूसरे चरण में 23,131 किसानों का कर्ज माफ होगा

Sat, 30 Sep 2017 12:56 AM IST
jhansi
jhansi Updated Sat, 30 Sep 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
farmer's more debt will be free
farmers jhansi news - फोटो : demo pic
‘फसल ऋण मोचन योजना’ के अंतर्गत दूसरे चरण में किसानों की कर्ज माफी की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। अक्तूबर में किसानों को कर्ज माफी प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इसमें 23,131 किसानों का 1.31 अरब रुपये माफ किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 1,90,911 लघु और सीमांत किसान हैं। इन किसानों का 31 मार्च 2017 तक बकाया एक लाख रुपये तक का ऋण माफ किया जा रहा है। पहले चरण में 11,055 किसानों का 66.17 करोड़ रुपये कर्ज माफ कर उन्हें ऋण माफी का प्रमाण पत्र दे दिया गया है। अब दूसरे चरण में ऋण माफी प्रमाण पत्र देने के लिए तेजी से काम चल रहा है। इस चरण में 23,131 किसानों को ऋण माफी प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। सरकार इनका बकाया एक अरब 32 करोड़ 99 लाख रुपये से अधिक माफ करेगी। कर्ज माफी पाने वाले किसानों को ऋण माफी के प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। किसानों के बैंक खातों का मिलान कर लिया गया है। आधार कार्ड फीडिंग का काम पूरा हो गया है। किसानों का सत्यापन करने के बाद उनके नाम फाइनल हो गए हैं।
विज्ञापन


तैयारियां पूरी
दूसरे चरण में किसानों को कर्ज माफी प्रमाण पत्र देने की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। शासन से जो भी तिथि तय होगी, उस पर किसानों को प्रमाण पत्र बांट दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दुर्गेश कुमार सिंह
जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed