{"_id":"61c86a5b4cba7b50fb67f7d3","slug":"farmer-committed-suicide-in-field-troubled-by-crop-and-debt","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: फसल खराब होने और कर्ज से परेशान किसान ने दी जान, खेत में पेड़ से लटकता शव देख मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: फसल खराब होने और कर्ज से परेशान किसान ने दी जान, खेत में पेड़ से लटकता शव देख मचा कोहराम
Sun, 26 Dec 2021 06:42 PM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 26 Dec 2021 06:42 PM IST
सार
कर्ज से परेशान एक किसान ने आत्महत्या कर ली। उसका शव लटका देखकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी में फसल खराब होने एवं कर्ज से परेशान एक किसान ने खेत में पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव लटका देखकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
थाना सीपरी बाजार के केशवपुर निवासी कमल सिंह (45) पुत्र लखन लाल के बड़े पुत्र नरेेंद्र राजपूत के मुताबिक इस वर्ष उर्द एवं मूंग की फसल लगाई थी। लेकिन फसल खराब हो गई। पिछले साल भी उनकी फसल खराब हो गई थी। इस वजह से कमल के ऊपर तीन लाख रुपये का कर्ज हो गया। इसे वह उतार नहीं पा रहा था।
विज्ञापन
फसल खराब होने एवं कर्जदारी से कमल काफी परेशान रहता था। घर में भी वह मानसिक तनाव में रहता था। रविवार सुबह वह खेत में पानी लगाने के लिए निकला लेकिन, खेत में लगे पेड़ से मफलर के सहारे फांसी लगा ली। कुछ देर बाद पड़ोस के किसानों ने उसके शव को फांसी पर लटका देखा।
विज्ञापन
उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर नरेंद्र समेत अन्य परिजन भी खेत में पहुंच गए। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देर-शाम पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। कमल की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।