फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   farm house ke kamre me ltka mila yuvak ka sv

फार्म हाउस के कमरे में लटका मिला युवक का शव

Wed, 02 Oct 2019 08:18 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 08:18 PM IST
विज्ञापन
farm house ke kamre me ltka mila yuvak ka sv
jhansi me farm house me mila yuvak ka sv mila - फोटो : demo
फार्म हाउस के कमरे में लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन

झांसी। कोतवाली स्थित छनियापुरा मोहल्ला निवासी एक युवक का शव हंसारी के फार्म हाउस पर एक कमरे में लटका मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मृतक तीन-चार दिन से घर नहीं आया था। परिजन भी उसकी तलाश में जुटे थे। देर शाम पुलिस शव को कब्जे में लेकर पड़ताल में जुट गई है।

छनियापुरा मोहल्ला निवासी देवेंद्र साहू (35) तीन - चार दिन से घर नहीं आए थे। बुधवार शाम उनका शव थाना बबीना स्थित खैलार में बने एक फार्म हाउस के कमरे में गमछे के सहारे लटका मिला। लोगों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस मामले को आत्महत्या मान रही है। जानकारी पर पता चला है कि युवक तीन चार दिन से घर नहीं आया था। मृतक का भाई व पत्नी भी खोजबीन में जुटे थे। फांसी पर शव लटके होने की सूचना पाकर परिजन भी मौक पर पहुंचे। बबीना थाना प्रभारी निरीक्षक ईश्वर सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने किसी भी प्रकार की कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस फार्म हाउस मालिक की भी जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed