फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   farji document submit doing job teacher

फर्जी प्रपत्र लगाकर नौकरी कर रहा था शिक्षक

Thu, 26 Sep 2019 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
farji document submit doing job teacher
झांसी। बामौर में बेसिक शिक्षा विभाग के पूर्व माध्यमिक विद्यालय अतरसुआ में एक शिक्षक बीएड की फर्जी प्रपत्र लगाकर नौकरी करते पकड़ा गया। जांच के उपरांत बीएसए हरिवंश कुमार ने शिक्षक नरेंद्र कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और उनसे वेतन वसूली के निर्देश दिए है। इसके अलावा दो अन्य शिक्षिकाओं को भी सेवा से बर्खास्त कर दिया है।
विज्ञापन

एक माह पूर्व बेसिक शिक्षा विभाग को शिकायत मिली थी कि पूर्व माध्यमिक विद्यालय अतरसुआ के सहायक शिक्षक नरेंद्र कुमार बीएड की फर्जी प्रपत्र लगाकर नौकरी कर रहे हैं। ऐसे में बीएसए ने जांच के आदेश दिए थे। बीएसए हरिवंश कुमार ने बताया कि जांच में शिकायत सही पायी गई। सहायक शिक्षक नरेंद्र कुमार की नियुक्ति 2005 में हुई थी। उन्होंने संबंधित शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश खंड शिक्षाधिकारी को दिए है। थानाध्यक्ष को भी इसकी सूचना भेज दी गई है। इसके अलावा उनसे वेतन वसूली भी की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्राथमिक विद्यालय टोड़ी फतेहपुर की सहायक अध्यापिका श्रृति पुरोहित और प्राथमिक विद्यालय दतावली कला की सहायक अध्यापिका स्वप्निल श्रीवास्तव की सेवायें समाप्त कर दी गई है। यह शिक्षिकाएं लंबे समय से अनुपस्थित चल रही थी और इन्हें अपना पक्ष रखने के लिए पर्याप्त अवसर दिए गए थे, लेकिन उन्होंने अपने पक्ष नहीं रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed