फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   farar aaropiyo ko girptar nhi kr ski babina police

फरार आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी बबीना पुलिस

Tue, 25 Feb 2020 08:15 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 08:15 PM IST
विज्ञापन
farar aaropiyo ko girptar nhi kr ski babina police
फरार आरोपी को अब तक नहीं पकड़ सकी थाना बबीना पुलिस। - फोटो : ???? ????
फरार आरोपियों को गिरफ्तारी नहीं कर सकी बबीना पुलिस
विज्ञापन

झांसी। थाना बबीना के मुरारी गांव में दो भाइयों को क्रेटा कार से कुचलकर मार देने की घटना में फरार आरोपियों को पकड़ने में बबीना पुलिस नाकाम रही है। घटना के 25 दिन बीत जाने के बाद भी फरार आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आ सके। परिजनों ने डीआईजी से मिलकर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

30 जनवरी को मुरारी गांव में विवाद के बाद रोहित उर्फ छोटू ने क्रेटा कार से कुचलकर नीरज व विवेक को मार डाला था। पुलिस ने इस मामले में गांव के पुरुषोत्तम उर्फ पतरोल, अरविंद उर्फ चिकना, रोहित उर्फ छोटू, सुखदेव, प्रद्युम्न, सूरजभान, सुनील भार्गव, रेखा, हरकुंवर व ऊषा के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी रोहित उर्फ छोटू को पकड़कर जेल भेज दिया था, जबकि अन्य आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आ सके थे। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें भी गठित हुई थीं। इस घटना को करीब 25 दिन बीत जाने के बाद भी फरार आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आ सके। डीआईजी ने बबीना पुलिस को जल्द आरोपी गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed