फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Family members stopped drinking alcohol angry man hanged himself in Jhansi

जाम के लिए दे दी जान: घरवालों ने शराब पीने से रोका, नाराज मिथुन ने मफलर से लटक कर लगाई फांसी

Mon, 23 Jan 2023 08:32 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 23 Jan 2023 08:32 PM IST
सार

परिजनों ने नाराजगी जताते हुए मिथुन को शराब पीने से मना किया। इसको लेकर उसका भाई समेत अन्य से झगड़ा हुआ।

विज्ञापन
Family members stopped drinking alcohol angry man hanged himself in Jhansi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नशा करने से मना करने से नाराज युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों का कहना है रविवार रात शराब के नशे में वह घर पहुंचा था। परिजनों ने इस बात पर उसे डांट दिया। नाराज होकर रात में उसने फांसी लगा ली। 

विज्ञापन

सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के अंबावाय गांव निवासी मिथुन (26) ठेके पर सरिया बांधने का काम करता था। परिजनों के मुताबिक रविवार को रक्सा में काम के सिलसिले में गया था। शाम करीब सात बजे घर लौटा तब उसने शराब पी हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने नाराजगी जताते हुए उसे शराब पीने से मना किया। इसको लेकर उसका भाई समेत अन्य से झगड़ा हुआ। इसके बाद मिथुन बिना खाना खाए कमरे में चला गया। परिवार के दूसरे लोग भी सोने चले गए। 

विज्ञापन

सोमवार को काफी देर तक उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला। बड़े भाई संतोष ने जब खिड़की से देखा, अंदर मिथुन फांसी के फंदे से लटका हुआ था। सूचना मिलने पर सीपरी बाजार पुलिस भी पहुंच गई। परिजनों का कहना है कि पिता घनश्याम की आठ माह पहले बीमारी से मौत हो गई थी। अन्य भाइयों की शादी हो चुकी लेकिन, मिथुन की शादी नहीं हुई है।

मिथुन को शराब पीने की लत लग गई थी। मना करने पर वह मानता नहीं था। सीपरी बाजार इंस्पेक्टर जेपी पाल के मुताबिक पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed