फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   family members of who died in thunderlight given 4-4 lakhs

मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख की आर्थिक मदद

Mon, 22 Jul 2019 10:03 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
family members of who died in thunderlight given 4-4 lakhs
मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख की आर्थिक मदद
विज्ञापन

झांसी। अलग-अलग स्थानों पर गाज गिरने से रविवार को पांच लोगों की मौत हो गई थी, जबकि नौ झुलस गए थे, जिनका इलाज जारी है। सोमवार को सभी मृतकों के परिजनों को चार - चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। ये राशि उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की गई।

रविवार को गाज गिरने से मोंठ तहसील की बुढ़ावली निवासी संजू, जिला लखीमपुर खीरी के ग्राम लक्ष्मीपुर निवासी महेंद्र व ओमकार, मोंठ के मुहल्ला बड़ापुरा कटरा निवासी सरोज और तहसील टहरौली के ग्राम बरौर निवासी कृष्णकांत की मौत हो गई थी। जबकि, अन्य झुलस गए थे। सोमवार को सभी मृतकों के आश्रितों के खाते में प्रशासन की ओर से चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता आरटीजीएस के माध्यम से भेजी गई। साथ ही मृतकों के आश्रितों को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) नगेंद्र शर्मा ने प्रमाण पत्र दिए। एडीएम ने बताया कि झुलसे लोगों का इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed