{"_id":"5f6266638ebc3e9f200584d9","slug":"fake-sanitizer-jhansi-news-jhs1764376163","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली सैनिटाइजर बनाने पर तीन कंपनियों पर होगा मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली सैनिटाइजर बनाने पर तीन कंपनियों पर होगा मुकदमा
विज्ञापन
fake sanitizer
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। कोरोना वायरस की आपदा में नकली सैनिटाइजर को बाजार में उतारकर कई लोगों ने कमाई का अवसर ढूंढ लिया है। औषधि प्रशासन विभाग की छापामार कार्रवाई में तीन कंपनियों के नकली सैनिटाइजर बाजार में बिकते मिले। अब विभाग की विवेचना लगभग पूरी होने को है। विवेचना पूरी होते ही तीनों कंपनियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
इन दिनों बाजार में धड़ल्ले से नकली सैनिटाइजरों की बिक्री हो रही है। इन सैनिटाइजरों का उपयोग करने पर लोगों की त्वचा भी खराब हो रही है। औषधि प्रशासन विभाग को भी नकली सैनिटाइजरों की बिक्री की सूचना मिल रही थी। इस पर टीम ने कई मेडिकल स्टारों से सैनिटाइजरों के नमूने एकत्र किए और उन्हें जांच के लिए लैब भेज दिए। इनमें से तीन नमूने जांच में नकली पाए गए। इन तीनों कंपनियों के खिलाफ विवेचना शुरू की गई, जो कि अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। औषधि निरीक्षक उमेश भारती ने बताया कि विवेचना पूरी होते ही तीनों कंपनियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
ये कमियां मिलीं
नकली मिले तीन सैनिटाइजरों में से एक की बोतल पर प्रोपेनाल लिखा होने के बावजूद नहीं था। दूसरे में एथाइल लिखा होने के बावजूद नहीं मिला। तीसरी सैनिटाइजर की बोतल पर मेथानॉल पाया गया, जो कि बेहद हानिकारक होता है।