फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   fake facebook account of CTO made

फेक आईडी बनाकर दोस्तों से मांगा पैसा

Sat, 03 Aug 2019 12:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
fake facebook account of CTO made
वाणिज्य कर अधिकारी का बनाया फर्जी फेसबुक अकाउंट
विज्ञापन

झांसी। जालसाज ने शुक्रवार को एक वाणिज्य कर अधिकारी (सीटीओ) का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर उनके दोस्तों से रुपये ऐंठने का प्रयास किया। पैसा मंगाने के लिए बैंक खाता संख्या व आईएफएससी कोड भी डाल दिया। दोस्तों ने जब अधिकारी से पूछा तो मामला खुलकर सामने आ गया। तीन घंटे बाद ही वह फर्जी अकाउंट फेसबुक से हट गया। अधिकारी ने मामले की लिखित जानकारी नवाबाद थाना पुलिस को दी।

वाणिज्य कर सचल दल तीन में जितेंद्र कुमार कुशवाहा सीटीओ के पद पर कार्यरत हैं। किसी जालसाज ने शुक्रवार को उनके फेस बुक अकाउंट से उनकी फोटो सुरक्षित कर एक फर्जी अकाउंट बना लिया। साथ ही मेसेंजर के जरिये उनके दोस्तों से परेशानी बताकर रुपये मांगना शुरू कर दिया। ऐसा जालसाज ने उनके 20 से 25 दोस्तों के साथ किया। आग्रह के साथ आईसीआईसीआई बैंक का खाता संख्या और आईएफएससी कोड आईसीआईसी देकर रुपये डालने को कहा। इस पर दोस्तों ने अधिकारी को फोन किया। तीन घंटे तक किसी से पैसे नहीं डाले तो उसने अपना अकाउंट फेसबुक से हटा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed