फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Fake company will be made cheat carore rupees

Jhansi News: फर्जी कंपनियां बनाकर हड़प लिया करोड़ों का पीएफ

Wed, 18 Jan 2023 05:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jan 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
Fake company will be made cheat carore rupees
झांसी। कोविड काल में कंपनियों की मदद के लिए शुरू हुई आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना में करोड़ों रुपये के घपले का मामला सामने आया है। पड़ताल में पता चला कि उस दौरान फर्जी कंपनियां बनाकर जालसाजों ने पीएफ की रकम हड़प ली। झांसी में चालीस मामले फर्जी पाए गए। अब इनकी पीएफ प्रवर्तन दल तलाश करने में जुटा है।
विज्ञापन

कर्मचारियों के खाते में पीएफ अंशदान देने में औद्योगिक इकाईयों की मदद करने के लिए दो वर्ष पहले केंद्र सरकार ने आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना आरंभ की थी। इसमें 24 फीसदी अंशदान केंद्र सरकार की ओर से किया जाना था। जालसाजों ने इसका फायदा उठाते हुए फर्जी कंपनी बना डाली। शिकायत होने पर कानपुर स्थित क्षेत्रीय कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने जांच शुरू कराई। इसमें झांसी के भी चालीस मामले पाए गए हैं। इस तरह के मामले सामने आने के बाद इन कपंनियों को संदिग्ध की सूची में डालकर इनकी जांच प्रवर्तन दल को सौंप दी गई है। जल्द ही प्रवर्तन दल इनकी जांच करने झांसी आएगा। भविष्य निधि अफसरों का कहना है कि इन इकाईयों का निरीक्षण भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed