{"_id":"5cacf004bdec22143c036343","slug":"fake-clinic-seal-in-chirgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिरगांव में फर्जी क्लीनिक सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिरगांव में फर्जी क्लीनिक सील
Wed, 10 Apr 2019 12:48 AM IST
देवेंद्र कुमार
jhansi
jhansi
Published by: देवेंद्र कुमार
Updated Wed, 10 Apr 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
doctor
- फोटो : demo
झांसी। चिरगांव के रामनगर तिराहा के पास संचालित क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारकर उसे सील कर दिया। क्लीनिक पर लगे बोर्ड पर संचालक ने फर्जी बीएएमएस अंकित कर रहा था। जांच पड़ताल में वह टीम को कोई सबूत नहीं दे पाया। एसीएमओ ने उसके खिलाफ चिरगांव थाने में मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर भी दी है।
चिरगांव के रामनगर तिराहा के पास देवधर क्लीनिक (बंगाली) फर्जी तरीके से संचालित करने की शिकायत स्वास्थ्य विभाग से की गई थी। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके त्रिपाठी ने बताया कि सूचना पर उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मंगलवार को छापा मारा। उन्होंने बताया कि खुद को बीएएमएस डॉक्टर बताकर एक व्यक्ति क्लीनिक संचालित कर रहा था। जांच पड़ताल में उसके पास बीएएमएस डिग्री का कोई सबूत भी नहीं मिला। वहीं, क्लीनिक से अंग्रेजी दवाइयां और इंजेक्शन बरामद हुए। इस पर क्लीनिक सील कर दी गई और तुरंत डायल 100 पर फोन करके पुलिस बुला ली गई। एसीएमओ ने बताया कि उन्होंने चिरगांव थाने में आरोपी क्लीनिक संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर भी दे दी है।