फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   faithfull people holidip

तिल और खिचड़ी दान कर लगाई आस्था की डुबकी

Thu, 16 Jan 2020 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
faithfull people holidip
उनाव बालाजी स्नान घाट पर मकरसंक्रांति पर सूर्य देवता को अर्घ्य देतीं महिलाएं।
झांसी। भगवान सूर्य की आराधना का त्योहार मकर संक्रांति बुधवार को उत्साह से मनाई गई। कड़कड़ाती सर्दी के बावजूद भी हजारों श्रद्धालुओं ने आध्यात्मिक पुण्य लाभ के लिए नदियों, जलाशयों में डुबकी लगाई। सूर्य नारायण को अर्घ्य दिया और खिचड़ी, कंबल आदि का दान किया। उन्नाव बालाजी धाम, ओरछा धाम, नोटघाट पुल बरुआसागर में भारी संख्या में लोगों की भीड़ रही।
विज्ञापन

मंगलवार की मध्य रात सूर्य देव ने मकर राशि में प्रवेश किया। इसके साथ ही समस्त मांगलिक कार्य प्रारंभ हो गए। भोर चार बजे से महानगर के कई घरों में श्रद्धालुओं ने हर हर गंगे के जयकारे लगाते हुए स्नान किए और सूर्य देव को नमन किया। त्योहार पर उनाव बालाजी धाम, ओरछा धाम में लोगों ने पवित्र नदियों में स्नान किया और इष्ट देवता के दर्शन किए। इसके बाद पिकनिक मनाते हुए खिचड़ी, तिल, लाई के लड्डूओं का स्वाद लिया।
विज्ञापन

इधर मेहंदी बाग के श्रीराम मंदिर में मां नव दुर्गा पीतांबरा समिति की ओर से महंत प्रेम नारायण दास, विनीत खरे, संजय राजपूत, ओपी मिश्रा, देवेंद्र पांचाल, हेमंत पांचाल, राजेंद्र पांचाल, पुष्पेंद्र राजपूत, विजय अवस्थी ने, घासमंडी स्थित राम जानकी मंदिर में जेसीआई गूंज की अध्यक्ष नेहा तिवारी, रेखा राठौर, योगिता अग्रवाल, अंजू सिंह, रिया पटेल, प्रीति, पल्लवी गुप्ता, मंजू अग्रवाल, भावना गांगिल, ममता दसानी, अभिलाषा सोनी, सेजल राय ने खिचड़ी व कंबल वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज जबरदस्त ठंड है। लेकिन बालाजी धाम की नदी में स्नान एवं अर्घ्य अर्पण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
जगन दुबे
परिवार के सभी सदस्यों के साथ भगवान बालाजी के दर्शन के लिए आई हूं। मंदिर में बहुत अच्छा लग रहा है।
निशा कुशवाहा
सर्दी चाहे जितनी भी जबरदस्त हो। हमें अपनी त्योहार की परंपराओं को निभाना है। भगवान के दर्शन को आए है।
अनूप
मकर संक्रांति पर अपने इष्ट देवता के दर्शन करने से सभी कष्ट दूर होते है। सुख और शांति की भाव आती है।
शैलेंद्र
मकर संक्रांति त्योहार पर तिल का बड़ा महत्व है। यह त्योहार हमें अपनी प्राचीन परंपराओं से जोड़ता है।
रागिनी गुप्ता
परिवार के सभी सदस्यों के साथ भगवान बालाजी के दर्शन को आई हूं। मंदिर में बहुत अच्छा लग रहा है।
वंदना
यह त्योहार मानवीयता व दान को बढ़ावा देता है। जरूरतमंद को ठंड में कंबल आदि मिलने से उसे राहत मिलती है।
मीनू
मंदिर परिसर में सुबह से अपने दोस्तों व रिश्तेदारों के साथ खिचड़ी का वितरण कर रहा हूं। खिचड़ी का दान पुण्य देता है।
संजू चौधरी
भगवान बालाजी के धाम में हजारों श्रद्धालु खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण कर रहे है। मकर संक्रांति में खिचड़ी का विशेष महत्व है।
चखन कमरया

उनाव बालाजी में मकर संक्रांति पर लगे मेले में लोगों ने जमकर खरीदारी की।

उनाव बालाजी में मकर संक्रांति पर लगे मेले में लोगों ने जमकर खरीदारी की।

उनाव वालीजी के स्नान घाट पर मकर संक्रांति पर श्रृद्धालुओं की स्नान के लिये भीड़ लगी रही।  अमर उजा?

उनाव वालीजी के स्नान घाट पर मकर संक्रांति पर श्रृद्धालुओं की स्नान के लिये भीड़ लगी रही। अमर उजा?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed