{"_id":"5daa19c78ebc3e93c734d057","slug":"external-companies-unit-establish-in-defence-corrider-dehat-news-jhs150656980","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिफेंस कॉरिडोर में विदेशी कंपनियां लगाएंगी इकाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिफेंस कॉरिडोर में विदेशी कंपनियां लगाएंगी इकाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिफेंस कॉरिडोर में विदेशी कंपनियां लगाएंगी इकाई
एरच(झांसी)। डिफेंस कॉरिडोर की स्थापना की दिशा में तेजी से काम जारी है। जमीन अधिग्रहण के बाद अब यहां इकाइयां स्थापित करने वाली कंपनियों के प्रतिनिधियों का भी आना शुरू हो गया है। विदेशी कंपनियां भी यहां इकाई लगाएंगी। बृहस्पतिवार को ब्रिटेन और दक्षिण कोरिया की कंपनियों के प्रतिनिधि एरच पहुंचे और विभिन्न जानकारियां जुटाईं।
डिफेंस कॉरिडोर के लिए गरौठा तहसील के एरच क्षेत्र में किसानों की 870 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहण करने का काम अंतिम दौर में है। दूसरे चरण में जमीन का अधिग्रहण करने के बाद जमीन का बैनामा कराने का काम किया जा रहा है। किसानों को मुआवजा भी दिया जा रहा है। उत्तर प्रदेश डेवलपमेंट अथॉरिटी (यूपीडा) ने जमीन का अधिग्रहण किया है। स्थापना की दिशा में काम तेजी से जारी है। बृहस्पतिवार को ब्रिटेन और दक्षिण कोरिया की कंपनियों के प्रतिनिधियों ने जमीन का मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि यहां पर हवाई जहाज के पुर्जे तैयार किए जाएंगे। इसका युवाओं को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। साथ ही फौज के लिए शस्त्र भी तैयार किए जाएंगे।
कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ तहसीलदार गरौठा मनोज कुमार, यूपीडा के विशेष सलाहकार कर्नल कुलदीप सिंह त्यागी व एसडीएम यूपीडा संजय चावला रहे। यूपीडा के अधिकारियों ने बताया कि अभी दो चरणों में जमीन अधिग्रहण की गई है। कई गांवों की सोलह सौ हेक्टेयर जमीन अधिग्रहीत की जानी है। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष महेश यादव , अधिशासी अधिकारी कमाल अहमद, लेखपाल देश पाल व जितेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
डिफेंस कॉरिडोर की शासन स्तर पर डीपीआर तैयार हो गई है। जमीन अधिग्रहण का काम अंतिम दौर में है। एक साल बाद इकाइयों की स्थापना का काम शुरू हो जाएगा। इस दिशा में तेजी से काम जारी है।
- शिवसहाय अवस्थी, जिलाधिकारी