फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Express way road

एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगी गरौठा विधानसभा, दिल्ली, लखनऊ का सफर होगा आसान

Thu, 03 Sep 2020 12:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Express way road
झांसी। वित्तीय कमी के चलते अधर में लटके कोटरा पुल के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। पुल निर्माण के लिए सरकार ने 53 करोड़ की स्वीकृति दे दी है। यह पुल जालौन और झांसी का मुख्य जोड़ है। पुल के तैयार होते ही यहां के लोग सीधे एक्सप्रेस-वे से जुड़ जाएंगे और दिल्ली और लखनऊ की सीधी पहुंच में आ जाएंगे। गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने पुल निर्माण के लिए विधानसभा में मुद्दा उठाया था।
विज्ञापन

कोटरा पुल निर्माण के लिए 3583.24 लाख रुपए स्वीकृत थे, लेकिन वित्तीय अभाव में निर्माण कार्य रुक गया था। विधायक बनने के बाद जवाहर राजपूत ने कोटरा पुल का मुद्दा विधानसभा में उठाया। उन्होंने बताया कि पुल का निर्माण 2011 में शुरू हुआ था, लेकिन पिछली सरकार ने इस पर ध्यान नहीं दिया। वित्तीय कमी का शिकार बनकर यह अधूरा रह गया। पुल न तैयार होने से गुरसरांय, उरई, गरौठा, मऊरानीपुर आदि क्षेत्रों के लोगों को लंबी दूरी तय करके जालौन, कानपुर, लखनऊ पहुंचना पड़ता है।
विज्ञापन

2017 में भाजपा सरकार बनने के बाद इस पर ध्यान दिया गया। उन्होंने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से पुल के लिए बजट जारी करने का निवेदन किया। अब भाजपा सरकार ने 53 करोड़ रुपये बजट स्वीकृत करने की अनुमति दे दी है। पुल के तैयार होते ही यहां के लोग सीधे एक्सप्रेस वे से जुड़ जाएंगे और दिल्ली, लखनऊ की सीधी पहुंच में आ जाएंगे। अभी गुरसराय-गरौठा के लोगों को पूंछ होकर जाना पड़ता है, जो कि 50 से 100 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर है। विधायक ने पुल की स्वीकृति पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed