फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   everyday 40 minute exersise make helhty

रोज 40 मिनट का व्यायाम कर दूर रख सकते हैं रोग

Tue, 09 Apr 2019 12:52 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Tue, 09 Apr 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
everyday 40 minute exersise make helhty
gym - फोटो : demo
 विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में हुई गोष्ठी में अपर निदेशक डॉ. सुमन बाबू मिश्रा ने कहा कि यदि हम 20 साल पहले के भारत के बारे में सोचें तो हमारे लिए टीकाकरण, शिशु मृत्यु दर, मातृ मृत्यु दर, पोलियो कम करना एक कठिन कल्पना थी लेकिन आज सभी के प्रयास से हम बहुत आगे आ गए हैं। यदि व्यक्ति प्रतिदिन 40 मिनट तक व्यायाम करे तो वह काफी हद तक रोगों से मुक्त रह सकता है।
विज्ञापन

सबको हर जगह उपलब्ध हों स्वास्थ्य सुविधाएं विषयक संगोष्ठी में सीएमओ डॉ. सुशील प्रकाश ने बताया कि टीबी, कुष्ठ रोग जैसी बीमारियां पहले श्राप मानी जाती थीं लेकिन चिकित्सा विधि तरक्की के कारण अब ऐसा नहीं है। हमारा प्रयास है कि प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा हम सबको प्रदान करें। लोग खुद जागरूक हों और दूसरों में भी जागरूकता लाएं।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरएस वर्मा ने गैर संचारी रोगों के बारे में बताते हुए कहा कि 7 अप्रैल 1948 से मनाए जा रहे विश्व स्वास्थ्य दिवस का उद्देश्य संचारी और गैर संचारी रोगों के बारे में जन जागरूकता लाना है। गैर संचारी रोगों के अंतर्गत 5 ऐसी बीमारियां हैं, जो सबसे बड़ी हैं। इनमें मधुमेह, उच्च रक्तचाप, तीन तरह का कैंसर (ओरल, ब्रेस्ट व सर्वाइकल) शामिल है। यहां तक कि विश्व में 30 वर्ष से अधिक उम्र में होने वाली मौतों में 60 प्रतिशत गैर संचारी रोगों की वजह से होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोष्ठी में जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. डीएस गुप्ता ने बताया कि विश्व में सबसे ज्यादा मरने वाले लोगों की संख्या स्ट्रोक के कारण ही है। हर छह सेकेंड में स्ट्रोक से एक व्यक्ति की मौत होती है। जिला अस्पताल में इसका इलाज है। यदि स्ट्रोक के चार घंटे के अंदर मरीज को जिला अस्पताल ले आएं तो एक इंजेक्शन से मरीज को सही किया जा सकता है। इस इंजेक्शन की कीमत 40-50 हजार रुपये है, जो जिला अस्पताल में निशुल्क लगाया जाता है। गोष्ठी में संयुक्त निदेशक डॉ. रेखा रानी, आईएमए अध्यक्ष डॉ. रमेश चंद्रा मौजूद रहे।

जेसीआई इंडिया के राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत डायबिटीज फ्री इंडिया कैंप का आयोजन गोंद कंपाउंड स्थित शिवा क्लीनिक पर हुआ, जिसमें सौ लोगों का निशुल्क टेस्ट और परामर्श डॉ. डीके अग्रवाल ने किया। इस मौके पर रवींद्र प्रकाश गुप्ता, नीरज मिश्रा, राकेश मेहरोत्रा, गीता गुप्ता, खुशी गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed