{"_id":"5f6263ac8ebc3e32a67dff69","slug":"every-time-will-be-corona-testing-in-women-hospital-reporters-news-jhs1764357168","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला अस्पताल में हर समय होगी कोरोना जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला अस्पताल में हर समय होगी कोरोना जांच
विज्ञापन
Every time will be corona testing in women hospital
झांसी। जिला महिला अस्पताल में कोरोना जांच के लिए सीएमओ द्वारा कैंप आयोजित किया जाता है। लेकिन जांच रिपोर्ट के लिए गर्भवती महिलाओं को सीएमओ कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे थे। 15 सितंबर को अमर उजाला ने इस समस्या को उठाया था। खबर प्रकाशित होते ही अस्पताल प्रबंधन हरकत में आया व सीएमओ को पत्र लिखकर एंटीजन टेस्ट किट की मांग की है। सीएमओ द्वारा किट मुहैया होते ही अस्पताल में हर समय कोरोना की जांच होगी।
अस्पताल में गर्भवती महिलाओं की कोरोना जांच को अनिवार्य कर दिया है। सैंपल लेने के लिए सीएमओ द्वारा दोपहर दो बजे तक अस्पताल में कैंप आयोजित किया जा रहा है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा तुरंत ही संपर्क किया जाता है। लेकिन नेगेटिव आने पर महिलाओं को रिपोर्ट नहीं दी जा रही है। जिसके चलते प्रसव पीड़ा होने पर कोरोना की जांच रिपोर्ट नहीं होने पर अस्पताल में इलाज करने से मना कर मेडिकल कॉलेज भेज दिया जाता है। जिसके चलते गर्भवतियों व तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अमर उजाला ने समस्या को उठाया था।
इस संबंध में अस्पताल के सीएमएस डॉ. बीके दीक्षित ने बताया कि सीएमओ को पत्र लिखकर एंटीजन किट की मांग की गई है। किट की आपूर्ति होते ही अस्पताल में हर समय कोरोना की जांच की जांच की सुविधा होगी।