फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Every house nul yojana work speed run fast

हर घर नल योजना के काम ने पकड़ी रफ्तार

Fri, 02 Jul 2021 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Every house nul yojana work speed run fast
झांसी। केंद्र सरकार के जल जीवन मिशन के अंतर्गत वर्ष 2024 तक प्रत्येक ग्रामीण घर में पेयजल उपलब्ध कराने के लिए नल का कनेक्शन उपलब्ध कराना है। इसके लिए हर घर नल योजना के काम ने रफ्तार पकड़ ली है। अब तक 267 किलोमीटर पाइप लाइन डालने का काम पूरा कर लिया गया है। कुल 4280 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाई जानी है।
विज्ञापन

बुंदेलखंड में पानी की समस्या है। इसके समाधान के लिए केंद्र सरकार ने हर घर नल योजना शुरू की है। 1627.94 करोड़ रुपये की इस योजना के अंतर्गत 644 गांवों के घर- घर पीने का पानी पहुंचाया जाएगा। योजना पूरी होने पर करीब सात लाख लोगों को पेयजल उपलब्ध होने लगेगा। इसके अंतर्गत दस परियोजनाएं चल रही हैं। इसमें गुलारा, बचावली, तिलैथा, बुढ़पुरा, कुरैछा, इमलौटा, बरथरी, टेहरका और बरवार में काम प्रगति पर है।
विज्ञापन

योजना के अंतर्गत दस इंटेकवेल बनाए जाने हैं। इसके सापेक्ष सात पर काम चल रहा है। जिले में पर्याप्त पानी पहुंचे, इसके लिए सीडब्ल्यूआर बनाए जाने हैं, जिसमें से 20 का काम चल रहा है। ओवर हैड टैंक 101 बनाए जाने हैं, इसके सापेक्ष 47 काम प्रगति पर हैं। 922 किलोमीटर राइजिंग लाइन डालने का काम होना है और अब तक 178 किलोमीटर पाइप लाइन का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। घर- घर पानी पहुंच जाए, इसलिए 4280 किलोमीटर पाइप लाइन डाली जाएगी। योजनांतर्गत 267 किलोमीटर पाइप लाइन डालने का काम पूरा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिरगांव के ग्राम मुराटा में जल जीवन मिशन के तहत ‘हर घर जल’ योजना के कार्यों की शुरुआत मुख्यमंत्री ने की थी। योजना को समय पर पूरा करने के लिए लगातार मानीटरिंग की जा रही है। योजना पूरी होने से ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होने लगेगा।

पाइप लाइन डालने का काम शीघ्रता से करें: सीएम
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को हर घर जल योजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि योजना से ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। प्रोजेक्ट का थर्ड पार्टी से ऑडिट कराया जाए। अगले दो महीने में 50 लाख कनेक्शन देने का कार्य करने के भी निर्देश दिए। मुख्य सचिव स्तर पर योजना की साप्ताहिक समीक्षा करने को कहा। प्रमुख सचिव नमामि गंगे एवं ग्रामीण जल आपूर्ति अनुराग श्रीवास्तव ने उन्हें 12 मार्च 2021 के बाद निर्माण कार्य संबंधी लक्ष्यों के विषय में बताया। जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने योजना की प्रगति के बारे में बताया। एनआईसी कक्ष में एडीएम नमामि गंगे संजय कुमार पांडेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed