फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Even after 48 hours, no clue has been found about those who claimed to have planted the bomb

Jhansi News: 48 घंटे बाद भी बम रखने की बात कहने वालों का नहीं मिला सुराग

Mon, 07 Jul 2025 01:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Even after 48 hours, no clue has been found about those who claimed to have planted the bomb
झांसी। छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में बम रखने की बात कहने वाले तीन युवकों का अब तक सुराग नहीं मिल सका। जबकि, खुफिया एजेंसियां भी इनकी तलाश कर रही हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को निजामुद्दीन से चलकर छत्तीसगढ़ जाने वाली छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति जब निजामुद्दीन से रवाना हुई थी कि ट्रेन में रेल मदद पर कॉल कर बम होने की सूचना दी गई। ट्रेन का बीच में कोई स्टॉप न होने के कारण ट्रेन सीधे झांसी रेलवे स्टेशन पर रुकी। ट्रेन के पहुंचने पर यात्रियों को उतारकर कोच खाली कराया गया। एक-एक कोच को बम निरोधक दस्ते और स्निफर डॉग और मेटल डिटेक्टर से खंगाला गया पर कुछ भी संदिग्ध न मिलने के बाद सभी यात्रियों को सवार करने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया। इधर, सूचना देने वाले मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया गया पर मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर विजेंद्र कुमार ने बताया कि अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed