फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   eve teasing, distict woman hospital

छेड़छाड़ के मामले में आज दर्ज होंगे बयान

Tue, 11 Feb 2020 12:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
eve teasing, distict woman hospital
झांसी। जिला महिला अस्पताल में एक महिला कर्मचारी ने पुरुष कर्मचारी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई थी। प्रकरण की जांच के लिए अस्पताल प्रबंध द्वारा चार सदस्यीय समिति का गठन किया गया था। मंगलवार को जांच समिति के सामने आरोपी कर्मचारी व पीड़िता के बयान दर्ज किये जाएंगे।
विज्ञापन

विगत दिवस अस्पताल में कार्यरत एक महिला कर्मचारी ने अस्पताल में तैनात एक पुरुष कर्मचारी पर सीएमएस को दिये प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया था कि कर्मचारी ने अपने कक्ष में बुलाकर रुपयों की मांग की व बदसलूकी के साथ ही बुरी नियत से छेड़खानी की। शिकायत के दौरान महिला बेहोश हो गई थी। हालत बिगड़ने पर महिला को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। जांच प्रक्रिया के चलते जांच समिति के सामने पीड़ित महिला व आरोपी कर्मचारी के बयानों को दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

इस संबंध में अस्पताल की सीएमएस डॉ. वसुधा अग्रवाल ने बताया प्रकरण की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। समिति द्वारा जांच की जा रही है। मंगलवार को जांच समिति के सामने दोनों पक्षों के बयान दर्ज होंगे। समिति द्वार रिपोर्ट तैयार कर प्रेषित की जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed