फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Equebeshan center see self job

स्वरोजगार की राह दिखाएगा इन्क्यूबेशन सेंटर

Fri, 07 Aug 2020 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Equebeshan center see self job
झांसी। महानगर के युवाओं को स्वरोजगार के लिए सलाह और मदद के लिए अब भटकना नहीं पड़ेगा। स्मार्ट सिटी योजना के तहत इन्क्यूबेशन सेंटर के निर्माण की तैयारी की जा रही है। इसके लिए नगर निगम के संपत्ति विभाग ने लहरगिर्द में जमीन को चिह्नित कर लिया है। जबकि स्मार्ट सिटी योजना के अधिकारी डीपीआर तैयार करने में जुटे हैं।
विज्ञापन

महानगर को स्मार्ट बनाने के लिए नगर आयुक्त अवनीश राय ने पहल की है। उन्होंने प्रस्तावित कामों की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए जोर दिया है। इसके तहत लहरगिर्द में इन्क्यूबेशन सेंटर बनाया जाएगा। जिसमें स्टार्टअप व्यवसाय को विकसित करने में युवाओं को मदद मिलेगी। युवाओं को व्यापारिक और तकनीकी सुविधाओं, सलाह, शुरुआती फंड की जानकारी, व्यवसाय से संबंधित नेटवर्क, सहकारी क्षेत्र में अवसर, प्रयोगशाला की सुविधा और काउंसिलिंग की जाएगी। इसके लिए नगर निगम ने जमीन का चिह्नित कर लिया है। स्मार्ट सिटी के नोडल अधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि इन्क्यूबेशन सेंटर के लिए डीपीआर तैयार की गई है। लहरगिर्द के कांजी हाउस को भी चिह्नित कर लिया है। पीएमसी के सर्वे के बाद जमीन को फाइनल किया जाएगा। साथ ही सदन से भी अनुमति ली जाएगी।
विज्ञापन

इन्क्यूबेशन सेंटर बनाने का मुद्दा प्रेमगंज सीपरी बाजार के पार्षद उमेश जोशी ने उठाया था। सेंटर बनाने के लिए फरवरी में तत्कालीन नगर आयुक्त ने निर्देश जारी किए थे। इसके बाद फाइल आगे नहीं बढ़ी। उन्होंने नए नगर आयुक्त को अवगत कराया। जिसके बाद लहरगिर्द की जमीन का चिह्नित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed