फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Epic voter card reached more than 23 thousand voters

23 हजार से अधिक मतदाताओं के घर पहुंचे एपिक वोटर कार्ड

Fri, 11 Feb 2022 12:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 12:44 AM IST
विज्ञापन
Epic voter card reached more than 23 thousand voters
झांसी। विधानसभा चुनाव से पहले जिला निर्वाचन द्वारा डाक के माध्यम से जिले के 23396 मतदाताओं के एपिक वोटर कार्डों को घर पर पहुंचा दिया गया है। जिसमें 17985 नए मतदाताओं के वोटर कार्ड हैं।
विज्ञापन

20 फरवरी को तीसरे चरण में झांसी, बबीना, गरौठा और मऊरानीपुर में मतदान होगा। चुनाव के दौरान कोई भी मतदाता मतदान से वंचित नही रहे। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी क्षेत्रों में बूथ लगवाए गए थे। जिसके तहत नए मतदाताओं के नाम जोड़ने की प्रक्रिया को पूरा किया गया था। वहीं कई मतदाताओं द्वारा संशोधन कराया गया था। जिसके तहत 23396 नए एपिक वोटर कार्ड बनाए गए थे। इस बार वोटर कार्ड को घर भेजने की व्यवस्था की गई है। जिसके तहत डाक विभाग के माध्यम से वोटर कार्ड भेजे गए हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में तहसीलदार मदन मोहन गुप्ता ने बताया कि सभी एपिक कार्डों को डाक के माध्यम से घर भेजने की व्यवस्था कर दी गई है। जिसके तहत अधिकतर वोटरों के घर एपिक वोटर कार्ड पहुंचाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed