फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   EPF not give company after that safai worker company again file report

सफाई कर्मचारियों का ईपीएफ न देने वाली कंपनी पर कराएं एफआईआर

Wed, 30 Dec 2020 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
EPF not give company after that safai worker company again file report
झांसी। नगर निगम में मंगलवार को उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य छायादेवी ने अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक के दौरान सदस्या छायादेवी ने सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों की भर्ती के लिए शासन को पत्र भेजा जाए। इस मौके पर सफाई कर्मचारियों ने हर महीने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के वेतन से की जा रही ईपीएफ की कटौती के बाद लाभ न मिलने की शिकायत की। जिस पर आयोग की सदस्या ने कंपनी के खिलाफ एफआईआर कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के जिला संगठन मंत्री विनोद वर्मा के नेतृत्व मेें प्रतिनिधिमंडल ने आयोग की सदस्या को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि नियमित पदों पर भर्ती प्रक्रिया की जाए। इस मौके पर सुभाष माते, नवल किशोर प्याल, महेंद्र नरवारे, प्रकाश चौधरी, मोहन, कपिल राय बग्गन, जीतू कंजरया, अजय, गायत्री, अमित करौसिया, शंभू नरवारे, प्रकाश, भरोसी महंत मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश सफ ाई कर्मचारी संघ ने भी आयोग की सदस्या को 13 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष धीरज चंडारिया, विकास वाल्मीकि, लखनलाल, केशव वाल्मीकि, संजय चौहान, श्यामबाबू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed