फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Engine Fell of Kushinagar Express, standing an hour

कुशीनगर एक्सप्रेस का इंजन फेल, एक घंटे खड़ी रही

Tue, 02 Nov 2021 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Engine Fell of Kushinagar Express, standing an hour
झांसी। मंडल के बसई स्टेशन पर सोमवार की सुबह कुशीनगर एक्सप्रेस का इंजन फेल हो गया। इस मामले के कारण उक्त ट्रेन एक घंटे से अधिक समय तक मौके पर खड़ी रही। साथ ही ललितपुर खजुराहो एक्सप्रेस व पांच मालगाड़ियां लेट हो गईं। इससे यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन

सोमवार सुबह 6.27 बजे 02537 गोरखपुर लोकमान्य तिलक कुशीनगर सुपरफास्ट स्पेशल एक्सप्रेस बसई स्टेशन से आगे बढ़ रही थी। दस मिनट बाद ही ट्रेन का इंजन नंबर 37147 एक्यू फेल हो गया। इससे अप ट्रैक बाधित हो गया। पीछे दौड़ रहीं ट्रेनें व मालगाड़ियां अलग- अलग जगह खड़ी हो गईं। सूचना झांसी कंट्रोल को दी गई। वहीं, सुबह सात बजे एक मालगाड़ी को बसई स्टेशन पर रोका गया। मालगाड़ी का इंजन निकालकर उक्त ट्रेन से जोड़ा गया। इसके बाद सुबह 7.35 बजे ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। इस मामले के कारण 01812 ललितपुर खजुराहो एक्सप्रेस 25 मिनट व पांच मालगाड़ियां 50 मिनट तक लेट हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed