फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   endoscopy begin in medical college jhansi from today

मेडिकल कॉलेज में आज से शुरू होगी एंडोस्कोपी

Sun, 26 Jan 2020 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
endoscopy begin in medical college jhansi from today
endoscopy begin in medical college jhansi from today
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग में रविवार से मरीजों को एंडोस्कोपी की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। महज 300 रुपये की फीस जमा कर मरीज एंडोस्कोपी करा सकेंगे। निजी केंद्रों पर इसकी जांच कराने पर लगभग दो हजार रुपये लगते हैं।
विज्ञापन

एंडोस्कोप एक लंबी, पतली और लचीली ट्यूब होती है। इसके एक सिरे पर लाइट और कैमरा लगा होता है। कैमरे की मदद से ली गई तस्वीरें कंप्यूटर स्क्रीन पर भेजी जाती हैं। इस प्रक्रिया को ही एंडोस्कोपी कहते हैं। मेडिकल कॉलेज में गैस्ट्रोलॉजिस्ट नहीं होने के कारण अब तक एंडोस्कोपी जांच शुरू नहीं हो सकी थी। अब मेडिसिन विभाग के एक डॉक्टर को एंडोस्कोपी कराने के लिए प्रशिक्षण दिलाया गया। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद अब रविवार से मरीजों को रियायती दरों पर एंडोस्कोपी जांच कराने का मौका मिलेगा। मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. रामबाबू ने बताया कि शुरूआत में आंतों की एंडोस्कोपी शुरू की जाएगी। बीपीएल कार्ड धारक, असाध्य और आयुष्मान रोगियों की जांच नि:शुल्क होगी।
विज्ञापन

इसलिए करते हैं जांच
एंडोस्कोपी मशीन में पेट से जुड़ी अनेक बीमारियों में अल्सर, कैंसर, खून की उल्टी होने की वजह, मेलिना, छाती-पेट में दर्द, भोजन का नहीं पचना आदि शामिल हैं। जांच के बाद रोग स्पष्ट होने से उपचार शुरू करने में सुविधा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये सुविधा भी जल्द मिलेगी
- किसी विशेष प्रकार की सर्जरी करने में मदद मिल सकेगी।
- एंडोस्कोपी की मदद से आंतों से ऊतक का सैंपल भी निकाला जा सकेगा।
- पेट के अंदर खून बहने की समस्या की जांच और उसका इलाज हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed