फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   empoye suiside in badagao chc

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कर्मचारी ने फांसी लगाकर दी जान

Mon, 30 Aug 2021 12:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
empoye suiside in badagao chc
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कर्मचारी ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन

झांसी। बड़ागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एंबुलेंस सेवा में आउटसोर्सिंग पर तैनात एक कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता ने कंपनी के अधिकारियों व कर्मचारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। इस मामले में पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
जालौन जिले के मदारीपुर निवासी माधौसिंह का पुत्र दिनेश कुमार यादव (23) सीएचसी बड़ागांव में एंबुलेंस सेवा में हेल्प डेस्क पर तैनात था। शनिवार की रात वो सीएचसी परिसर में बने सरकारी क्वार्टर की ऊपरी मंजिल के कमरे में था। रात तकरीबन दस बजे उसने दरवाजे के ऊपर लगे रोशनदान के सरिये के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर दाखिल हुई। रविवार सुबह मृतक के पिता माधौसिंह ने बड़ागांव थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि जीयूकी कंपनी के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा उसके पुत्र को लगातार मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। उसके वेतन में लगातार कटौती की जा रही थी और कंपनी के लोगों का रवैया भी उसके प्रति बेहद खराब रहता था। पुत्र इससे परेशान रहने लगा था। कई बार उसने फोन पर इसकी जानकारी भी दी। इसी परेशानी में उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

पिता की तहरीर पर पुलिस ने कंपनी के वाइस प्रेसीडेंट टीवीएसके रेड्डी, एचआर हेड लिंग राजदास, करुणेंद्र तिवारी, ऑपरेशन हेड दिनेश यादव, आरएम संदीप, सुपरवाइजर नीलेश चतुर्वेदी व रमेश शुक्ला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed