{"_id":"5d2787448ebc3e6d1214eae1","slug":"employment-opportunity-in-mnc-jhansi-news-jhs143346317","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: बहुराष्ट्रीय कंपनी में रोजगार का मौका, साक्षात्कार के आधार पर चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: बहुराष्ट्रीय कंपनी में रोजगार का मौका, साक्षात्कार के आधार पर चयन
Fri, 12 Jul 2019 05:17 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो,झांसी
अमर उजाला ब्यूरो,झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 05:17 AM IST
विज्ञापन
कंपनी में निकली भर्ती
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहली बार आईटीआई में विश्व प्रख्यात मल्टीनेशनल कंपनी डिप्लोमा धारकों को अपनी कंपनी में रोजगार देने के लिए आगे आई है। 13 जुलाई को होने वाले रोजगार मेले में कंपनी साक्षात्कार लेने के बाद चयन करेगी। चयनित अभ्यर्थियों को लखनऊ में तैनाती दी जाएगी।
विज्ञापन
आईटीआई के प्लेसमेंट आफीसर पंकज ने बताया कि रोजगार का दायरा बढ़ाने के लिए इस बार मल्टीनेशनल कंपनी को आमंत्रित किया गया है, जिससे डिप्लोमा धारकों को बड़ी कंपनियों में प्लेसमेंट मिल सके। हाल में जॉनशन एलिवेटर्स एंड लिफ्ट कंपनी पहली बार आईटीआई में डिप्लोमा धारकों का साक्षात्कार लेगी।
विज्ञापन
कंपनी का एक पैनल साक्षात्कार लेने के बाद उनकी कार्य क्षमता को परखने के बाद उन्हें मौका देगी। चयनित डिप्लोमाधारकों को लखनऊ में तैनाती दी जाएगी। चयन होने के बाद कंपनी दो साल का प्रशिक्षण देगी। इस दौरान उन्हें पहले एक साल तक 10,250 रुपये वेतन, ईएसआई और परिवहन का खर्चा मिलेगा। दूसरे साल में 11,000 रुपये व अन्य सुविधाएं समान रहेगी।
विज्ञापन
दो साल बाद कार्य क्षमता के आधार पर उन्हें पद व वेतन निर्धारित करेगी। साक्षात्कार के लिए आईटीआई से दो साल की रेगुलर डिप्लोमा धारक इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, वायरमैन और फिटर ही शामिल हो सकेंगे तथा उनकी उम्र 18 से 24 वर्ष तक होना अनिवार्य है। बता दें कि उक्त कंपनी भारत में नंबर वन कंपनी है, जो इस वक्त रेलवे में लिफ्ट व एलिवेटर लगाने का काम कर रही है। इसके अलावा अफ्रीका, श्रीलंका, नेपाल और तंजानिया तक मेें कंपनी स्थापित है।